फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The district will benefit from inter-district transfer of teachers

शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले से जिले को मिलेगा लाभ

Tue, 22 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The district will benefit from inter-district transfer of teachers
राहुल राठी। - फोटो : BIJNOR
शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले से जिले को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के 54120 शिक्षकों का तबादला जल्द करने की घोषणा से शिक्षकों के चेहरे खिल गए हैं। जिले से 550 शिक्षकों ने अपने गृह जनपद में तबादले के लिए अर्जी लगाई है, जबकि बड़ी संख्या में दूसरे जिलों से आने वालों की उम्मीद की जा रही है।
जिले से दूसरे जनपदों में जाने वाले शिक्षकों में 550 शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने तबादले के लिए आवेदन किया था। साथ ही शिक्षा विभाग की माने तो मुरादाबाद, बरेली शाहजहांपुर सीतापुर लखीमपुर खीरी, गोंडा ,बस्ती ,बाराबंकी आदि जनपदों से जिले में आने वाले शिक्षकों की बड़ी संख्या मानी जा रही है। कई शिक्षकों का कहना है कि करीब 900 शिक्षक दूसरे जनपदों से जिले में तबादले पर आएंगे। जबकि यदि सभी अर्जी लगाने वाले शिक्षकों का तबादला हुआ तो 550 शिक्षक ही अपने गृह जनपद में जा सकेंगे। ऐसे में जिले को फायदा होगा, साथ ही शिक्षकों के पदों को भी भरा जा सकेगा।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों में 1300 पद रिक्त
जिले के परिषदीय प्राइमरी विद्यालय में सहायक अध्यापकों के 1300 पद रिक्त हैं। इन पदों पर नियुक्ति की भी शिक्षक आस लगाए हुए हैं। 69,000 शिक्षक भर्ती सुप्रीम कोर्ट में लंबित फैसला आना बाकी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई तो जिले में शिक्षकों का टोटा नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत
बीएसए महेश चंद के मुताबिक जिले के परिषदीय प्राइमरी विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को पहले ही मांग पत्र भेजा गया था। फिलहाल जिन विद्यालय में एक-एक शिक्षक तैनात हैं ऐसे विद्यालय में दो-दो शिक्षामित्र भी कार्यरत है। ऐसे में जनपद में कोई विद्यालय एकल की श्रेणी में नहीं है। अंतर्जनपदीय तबादला होने से शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।
तबादले के आदेश से शिक्षकों के चेहरे खिले
बिजनौर। शासन के द्वारा अंतर्जनपदीय शिक्षकों का तबादला करने के आदेश से जिले के शिक्षक गदगद हैं। शिक्षकों का कहना है कि बड़ी संख्या में महिलाएं अपने गृह जनपद से दूर हैं। अधिकांश सहायक अध्यापकों के छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो आए दिन तबादले को लेकर भी परेशान रहते हैं।
कई महीने से की जा रही थी मांग
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री रितेश भटनागर ने बताया कि इससे शिक्षकों को बड़ा लाभ मिलेगा। पिछले कई महीने से शिक्षक तबादलों की मांग कर रहे थे। उनके संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष कई बार तबादले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ,बेसिक शिक्षा मंत्री से प्रतिनिधिमंडल मिला था।
लंबे इंतजार के बाद मिली सुखद खबर
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी ने बताया की शिक्षकों का लंबे इंतजार के बाद तबादला की खबर सुनना सुखद। अब शिक्षक तबादले के बाद अपने गृह जनपद में पूरी लगन व मेहनत के साथ शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने का काम करेंगे ।उन्होंने सरकार के फैसले को की सराहना की है।
राहत मिलेगी
शिक्षिका गीता रानी का कहना है कि लंबे इंतजार के बाद तबादले की सूची आ रही है। तबादले के लिए आवेदन करने वाले सभी शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।
घर जाने की जगी उम्मीद
प्राथमिक विद्यालय मंडावर के शिक्षक वकील अहमद का कहना है कि वह कई वर्षों से जिले में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने जनपद बागपत के लिए तबादले के लिए अर्जी लगाई हुई है। उन्हें अब तबादला होने की उम्मीद जगी है।

बड़ी संख्या में तबादले होने के आदेश से खुश
शिक्षिका टीना का कहना है कि उन्होंने नोएडा के लिए तबादले को आवेदन किया है। अब शासन ने तबादलों को झंडी दी है। उन्हें उम्मीद है कि इतने बड़े स्तर पर तबादला होने से शिक्षकों को राहत मिलेगी। इस आदेश से खुशी है।

वकील अहमद

वकील अहमद- फोटो : BIJNOR

गीता रानी।

गीता रानी।- फोटो : BIJNOR

रितेश भटनागर।

रितेश भटनागर।- फोटो : BIJNOR

टीना।

टीना।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed