फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The dead body of a girl from Kotdwar was burnt in the garden

ऑनर किलिंग की आशंका पर मिले अहम सुराग

Tue, 21 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a girl from Kotdwar was burnt in the garden
कोटद्वार की युवती का था बाग में जला शव
विज्ञापन

बिजनौर। गांव गजरौलाशिव के पास बाग में गोली मारकर युवती की हत्या के मामले में ऑनर किलिंग की आशंका पर जांच कर रही पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। युवती कोटद्वार की रहने वाली बताई जा रही है। उधर, 19 जनवरी को बुलंदशहर में युवक की हत्या भी उसी तरह हुई, जैसे युवती की हुई थी। पुलिस को आशंका है कि युवक और युवती की जान ऑनर किलिंग में गई। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
गत 17 जनवरी की शाम कोतवाली शहर के गांव गजरौलाशिव के पास आम के बाग में युवती का जला हुआ शव मिला था। युवती की कनपटी पर गोली मारकर हत्या की गई थी। मौके से 315 बोर का खोखा व एक कारतूस बरामद हुआ था। शव के ऊपर चारपाई पड़ी थी। उधर, 19 जनवरी को बुलंदशहर जिले के गांव धर्मपुर गालिबपुर लिंक मार्ग पर एक युवक का जला हुआ शव मिला। उस युवक की भी गोली मारकर हत्या करने के बाद शव जलाया गया। वहां से भी मौके से 315 बोर का खोखा व कारतूस मिला है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस को युवती के बारे में अहम सुराग हाथ लगे। युवती उत्तराखंड के कोटद्वार की रहने वाली है। पुलिस युवती के बारे में जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक बिजनौर में युवती व बुलंदशहर में युवक की एक ही तरह से हत्या करके दोनों के शव पहचान छिपाने के लिए जलाए गए हैं। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के कारण दोनों को मार दिया गया। अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। जल्दी ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि बिजनौर में युवती और बुलंदशहर में युवक की हत्या एक ही तरह से की गई है। अब तक की जांच में दोनों आपस में प्रेमी प्रेमिका लग रहे हैं। मामले की जांच कराई जा रही है। किन लोगों ने हत्या की है, इसका पता लगाने में पुलिस की टीम जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed