{"_id":"660f07d3e3e5250e240d8639","slug":"the-crowd-of-patients-started-increasing-in-the-medical-hospital-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-121695-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेडिकल अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेडिकल अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की भीड़
Fri, 05 Apr 2024 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। मौसम बदलने के साथ ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। मेडिकल अस्पताल में रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज दवाई लेने पहुंच रहे हैं। अस्पताल में इस समय बुखार, जुकाम, खांसी, पेट दर्द के ज्यादा मरीज आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल अस्पताल में जनवरी माह में रोजाना 600 मरीज तक आ रहे थे। मगर अब अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इस समय रोजाना 1000 मरीज तक पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल अस्पताल में करीब 800 नए मरीज पहुंचे। जबकि कुछ मरीजों ने पुराने पर्चे पर ही दवाई ली। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही मरीज बढ़ रहे हैं। अभी 15 दिनों बाद मरीजों की संख्या में और इजाफा होगा। अभी मरीज ठंडे पानी नहीं पीएं। बाहर की चीजों का सेवन नहीं करें।
- वर्जन::
मौसम बदलने के साथ ही लोग रहन सहन में लापरवाही बरत रहे हैं। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में जनवरी के मुकाबले काफी मरीज बढ़ गए हैं। बुखार, जुकाम, खांसी, पेट दर्द जैसी समस्याओं से बचने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखें। -डॉ. राजेश डाबरे, चिकित्सक, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर