फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The crook was not caught even after 24 hours

24 घंटे बाद भी पकड़ में नहीं आया बदमाश

Wed, 21 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The crook was not caught even after 24 hours
24 घंटे बाद भी पकड़ में नहीं आया बदमाश
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस मुथूट फिनकॉर्प में लूट की घटना को अंजाम देेने आए बदमाश तक नहीं पहुंच पाई हैं। बदमाश नजीबाबाद मार्ग पर भी एक फाइनेंस कंपनी में लूट करना चाहता था, लेकिन सुरक्षा घेरा मजबूत होने के कारण वहां घटना को अंजाम नहीं दे सका। पुलिस मान रही है बदमाश गैर जिले का था। पुलिस ने बदमाश को दबोचने के लिए चौतरफा जाल बिछा दिया है। सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सिविल लाइन स्थित मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन में सोमवार को दिन दहाड़े अकेले बदमाश ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश की। लोन के बहाने कार्यालय में घुसे बदमाश ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर स्टाफ को डरा कर नगदी व सोना मांगा था। प्रबंधक अभि चौहान की सूझबूझ से सायरन बजने से बदमाश कुछ नहीं कर पाया और उसे उल्टे पांव भागना पड़ा। रास्ते में पॉपकार्न का ठेला लगाने वाले होशराम ने उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश के गोली चलाने से होशराम की दहशत में मौत हो गई। पुलिस बदमाश की तलाश में जुटी है, आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं, लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को शक है कि बदमाश किसी गैर जिले का है। अकेला ही वह वारदात को अंजाम देने आया था। पुलिस ने इस मामले में सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

निशाने पर मंगलम गोल्ड लोन भी था
पुलिस के मुताबिक अकेला बदमाश मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन से पहले नजीबाबाद मार्ग स्थित मंगलम गोल्ड लोन में लूट करना चाहता था। बदमाश वहां तक गया भी था, लेकिन सुरक्षा घेरा मजबूत होने के कारण वहां लूट नहीं कर सका। बदमाश दो बजकर 40 मिनट से किसी घटना को अंजाम देेने के लिए सक्रिय हो गया। सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि मोहल्ला नई बस्ती के रास्ते से बदमाश शास्त्री चौक पर पहुंचा। चार बजकर 28 मिनट पर वह शास्त्री चौक पर अकेला टहलता रहा। इसके बाद नई बस्ती के रास्ते पर गया। वहां से नई बस्ती के रास्ते सिविल लाइन पहुंचा। वहां मुथूट फिनकॉर्प गोल्ड लोन में लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। बदमाश वहां से पैदल भागा। उसके दौड़ने का तरीका किसी धावक जैसा है। शास्त्री चौक तक बदमाश के दोनों हाथों में पिस्टल हैं। इसके बाद उसने पिस्टल अपने बैग में रख लिए। पुलिस मान रही है कि बदमाश ने नई बस्ती में ही छिपने का कोई ठिकाना बना रखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली नहीं लगी कैसे बहा होशराम का खून
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होने की हुई पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सिविल लाइन में पॉपकॉर्न का ठेला लगाने वाला होशराम दिलेरी में मारा गया। उसकी मौत का लेकर दिन भर ड्रामा चलता था। चर्चा रही कि बदमाश की गोली लगने से होशराम की मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से उसकी मौत होना पाया गया है।
होशराम ने भागते बदमाश को पकड़ लिया था। बदमाश के गोली चलाने से उसकी दहशत में मौत हो गई थी। सोमवार रात करीब 12 बजे होशराम के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उसका शव देखा तो दाईं ओर सीने से खून बह रहा था। सीने पर एक और निशान भी था। परिजनों ने होशराम को गोली लगने की आशंका जताई। मंगलवार को दिन में उसका पोस्टमार्टम हुआ। जिला अस्पताल से लेकर पुलिस थाने तक होशराम को गोली लगने की चर्चा रही। कहा जाता रहा था कि होशराम को र्दाइं ओर गर्दन से थोड़ा नीचे गोली मारी गई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं पाया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम से पहले होशराम के चार एक्सरे कराए गए। शरीर पर गोली का कोई निशान नहीं मिला। बदमाश के गोली चलाने के दौरान दहशत में गिरते वक्त होशराम को ठेली की कोई नुकीली चीज लग गई होगी, उससे निकले थोड़े खून को देखकर लगा होगा कि उसे गोली लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है।
होशराम अपने पीछे पत्नी सविता के अलावा दो साल का बेटा व नौ साल की पुत्री को छोड़ गया हैं। सविता छह माह की गर्भवती है। होशराम बिजनौर के मोहल्ला जाटान में किराए का मकान लेकर पॉपकोर्न बेचता था। गांव केलनपुर से परिवार के लिए पॉपकॉर्न बेचने बिजनौर आया था।

जल्द पकड़ा जाएगा बदमाश : एसपी
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक बदमाश की तलाश में पुलिस की कई टीम लगी हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। होशराम की मौत हार्ट अटैक से हुई है। ये बात पोस्टमार्टम होने के बाद भी सामने आ गई है। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बिजनौर में पोस्टमार्टम हाउस पर गमजदा होशराम की पत्नी।

बिजनौर में पोस्टमार्टम हाउस पर गमजदा होशराम की पत्नी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed