{"_id":"69e52c8fd116a2d9d4020008","slug":"the-construction-of-wildlife-corridors-will-be-completed-by-the-end-of-the-year-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-177446-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: वन्य जीव गलियारों का निर्माण वर्ष के अंत तक होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: वन्य जीव गलियारों का निर्माण वर्ष के अंत तक होगा पूरा
विज्ञापन
बिजनौर/नजीबाबाद। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य इस वित्त वर्ष के अंत तक पूरा होने की संभावना है। चिड़ियापुर क्षेत्र में एलिफेंट कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि अन्य वन्य जीव गलियारों के स्ट्रक्चर भी तैयार कर लिए गए हैं। इस फोरलेन के पूरा होने से राहगीरों की आवागमन संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
काशीपुर से हरिद्वार फोरलेन के निर्माण कार्य में नजीबाबाद क्षेत्र के जलालाबाद क्षेत्र के फ्लाईओवर से काफी समय पूर्व भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो चुका है। आसपास भी फोरलेन काफी पहले तैयार किया जा चुका है, जिस पर आवागमन जारी है। वहीं नजीबाबाद सीमा के बाहर पढ़ने वाले चिड़ियापुर क्षेत्र के वन्य जीव गलियारों का निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा चिड़ियापुर क्षेत्र में एनएचएआई ने निर्माण कंपनी को फोरलेन कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। फोरलेन निर्माण कार्य पूरा होने से राहगीरों की आवागमन संबंधी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
हाईवे अथॉरिटी के परियोजना निदेशक संकेश शर्मा ने बताया कि काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर वन्य जीव गलियारों के निर्माण ने तेजी पकड़ी है। चिड़ियापुर क्षेत्र में तीन वन्य जीव गलियारों का स्ट्रक्चर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वित्तीय वर्ष से पहले ही एलिफेंट कॉरिडोर सहित समस्त कार्य पूरा करने के प्रयास जारी हैं। परियोजना निदेशक ने वित्तीय वर्ष पूरा होने से पहले ही काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन निर्माण का क्षेत्रीय कार्य पूरा हो जाने की संभावना व्यक्त की है।