फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The construction of the religious site was stopped by filling up the ancient well.

Bijnor News: प्राचीन कुएं को पाटकर धार्मिक स्थल के निर्माण को रुकवाया

Sat, 27 Sep 2025 07:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 27 Sep 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
The construction of the religious site was stopped by filling up the ancient well.
हरेवली। हरेवली में शुक्रवार को कुछ लोगों द्वारा प्राचीन कुएं को पाट कर उसके ऊपर बगैर परमिशन के धार्मिक स्थल का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा था। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम स्मृति मिश्रा से की।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे नायब तहसीलदार कपिल कुमार आजाद ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। हिदायत दी कि बगैर परमिशन के किसी ने फिर से निर्माण करने का प्रयास किया तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

गांव के लोगों राजाराम सिंह, हरी सिंह, नन्हे सिंह, संजय कुमार, अजय कुमार, ओमपाल सिंह आदि ने बताया कि बस्ती के बीच में करीब 100 वर्ष पुराना कुआं बना हुआ है। इसकी बाउंड्री बनी है। उसके आसपास चारों ओर काफी कबाड़ जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से गांव के लोगों की ओर से पिछले तीन दिन से कुएं को ऊपर से पाट कर धार्मिक स्थल का निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम को दे दी।

बताया गया कि एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और वहां पर हो रहे निर्माण को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। हिदायत दी कि किसी ने फिर से निर्माण का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी। नायब तहसीलदार ने इस मौके पर कई लोगों के नामों को भी अपनी डायरी में नोट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed