{"_id":"69e67021213f553f9207e20a","slug":"the-construction-of-the-overhead-tank-is-in-limbo-due-to-the-kumbhakarani-sleep-of-the-jal-nigam-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-177499-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जल निगम की कुंभकर्णी नींद से अधर में ओवरहेड टैंक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जल निगम की कुंभकर्णी नींद से अधर में ओवरहेड टैंक का निर्माण
विज्ञापन
हीमपुरदीपा। ब्लॉक जलीलपुर की ग्राम पंचायत हीमपुरदीपा संबद्ध गांव अजुपुरा जट में ग्रामीणों के अथक प्रयास पर तीन वर्ष पूर्व शासन से स्वीकृत कराई गई एक करोड़ रुपये से अधिक धन राशि के ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य जल निगम की कुंभकरणी नींद के कारण अधर में अटका हुआ है। दोनों गांव की आबादी लगभग 2000 है।
कार्यदायी संस्था वीटीएल गुजरात द्वारा जल निगम के सहयोग से ओवरहेड टैंक का निर्माण 3 जनवरी 2023 को हुआ था। निर्माण कार्य की पूर्ण तिथि बोर्ड पर 2 जुलाई 2024 अंकित है। आठ माह की अवधि बीत जाने के बाद जल निगम के अफसरों की नींद नहीं टूटी है। ग्रामीण जल निगम और संबंधित कंपनी की नजरअंदाजी को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने डीएम से से इस संबंध में प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
-गांव निवासी दीपक बंसल ने बताया कि दोनों गांव में पानी की निकासी की पाइपलाइन आदि जरूरी कार्य पूर्ण नहीं किया गया तथा न ही सार्वजनिक स्थलों बस स्टैंड, बस स्टैंड स्थित दुकानों, शिव मंदिर, पशु चिकित्सालय आदि स्थानों तक पाइपलाइन को भूमिगत नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
-गांव निवासी विपिन ठाकुर का कहना है कि ओवरहेड टैंक का अधूरा निर्माण ग्रामीणों के लिए मात्र शोपीस बना हुआ है।
गांव अजुपुरा जट निवासी पूर्व प्रधान अजीत सिंह का कहना है कि एक करोड़ से अधिक की लागत से निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक का कार्य रुक जाना, समझ में नहीं आता है। जबकि ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू होने से ग्राम वासियों को राहत मिली थी कि निश्चित ही बहुत शीघ्र ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।
गांव अजुपुरा जट निवासी युवा दिव्यांशु का कहना है कि जल निगम को शीघ्रता से अधर अटके निर्माण कार्य को शुरू कराना चाहिए ताकि ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा प्राप्त हो सके।
जल निगम के एसडीओ शुभम कुमार रस्तोगी ने बताया कि ग्रामीणों को आगामी माह मई तक ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर पेयजल की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।