{"_id":"6525961760d9b9a2f20277e8","slug":"the-collection-in-charge-of-a-private-bank-was-called-to-his-home-and-beaten-up-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-4131-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: निजी बैंक के कलेक्शन प्रभारी को घर बुलाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: निजी बैंक के कलेक्शन प्रभारी को घर बुलाकर पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भागूवाला। इंडसइंड बैंक बिजनौर के कलेक्शन प्रभारी को घर बुलाकर पीटा गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी घर से फरार है।
इंडसइंड बैंक बिजनौर के कलेक्शन प्रभारी विकास पाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बैंक से शमसीदा एंड संस के नाम से जेसीबी का लोन चल रहा है। इसकी किस्त लेने के लिए भागूवाला निवासी मो. साजिद को फोन किया था। हाजी साजिद ने शाम को घर आकर बकाया किस्त ले जाने की बात कही। किस्त के 59 हजार रुपये लेने सोमवार शाम को वह हाजी साजिद के घर पहुंचा। आरोप है कि मामूली बात पर साजिद, उसके भाई सहित कई लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर नजीबाबाद से विकास के परिचित मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना की सूचना पर सीओ गजेंद्र पाल सिंह और मंडावली थानाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। विकास की तहरीर पर पुलिस ने हाजी साजिद, वाजिद, मोहसिन सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी घर से फरार हैं।