फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bugle for the election of district level cooperative institutions

Bijnor News: जिला स्तरीय सहकारी संस्थाओं के चुनाव का बजा बिगुल

Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The bugle for the election of district level cooperative institutions
बिजनौर। प्राथमिक सहकारी समितियों और ब्लॉक स्तरीय सहकारी संघ के बोर्ड का गठन होने के बाद अब जिला स्तरीय सहकारी संस्थाओं के चुनाव का बिगुल बज गया है। जिला सहकारी विकास संघ और जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समितियों का चुनाव इसी महीने होना है। वहीं गन्ना समितियों के चुनाव जुलाई में होना तय हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला सहकारी विकास संघ में संचालक बनने के लिए सहकारिता की राजनीति में हलचल चालू हो गई है। संचालक बनने की जुगत में किसान नेता गठजोड़ करने में लगे हैं। राजनीतिक लोग चुनाव में अपने संचालक बनाने को राजनीतिक गोटियां बिछा रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी का आशीर्वाद पाकर अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिग्गजों की शरण में हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिला सहकारी विकास संघ में संचालक पद के लिए आठ जून को नामांकन और 12 जून को मतदान होगा। वहीं सभापति पद के लिए 13 जून को मतदान होना है। जिलेभर से 13 संचालक चुने जाएंगे। इनके निर्वाचन क्षेत्रों का निर्धारण हो चुका है। निर्वाचन क्षेत्रों के तय होने के बाद ही सहकारी विकास संघ के सदस्यों से संपर्क साधने में लगे हैं। यह चुनाव खत्म होते ही जिला सहकारी बैंक के चुनाव का बिगुल बज जाएगा। क्योंकि सहकारिता के दिग्गजों की इस पर निगाह टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में संचालक पद के चुनाव को अनन्तिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 15 जून को होगा। जिस पर 16 जून को आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। बैंक की प्रबंध समिति में संचालक पद के लिए 18 जून को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। संचालक पद के लिए 22 जून को मतदान होना है। जबकि बैंक सभापति पद के लिए 23 जून को मतदान होगा।


- गन्ना समितियों में 20 जून से होगी प्रक्रिया चालू
उधर जिले की सहकारी गन्ना समितियों के चुनाव का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि जिले में नौ सहकारी गन्ना समितियां हैं। शनिवार को संचालक पदों के लिए निर्वाचन क्षेत्रों का आरक्षण प्रकाशित करते हुए आपत्तियां मांगी गई हैं। सात दिनों तक आपत्ति दाखिल की जा सकती हैं। सहकारी गन्ना समितियों के प्रतिनिधियों के चुनाव को 23 जून को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। प्रतिनिधियों का मतदान तीन जुलाई को होगा। वहीं संचालक पद के लिए 12 जुलाई को नामांकन और 17 जुलाई को चुनाव होगा। वहीं गन्ना समितियों के सभापति का चुनाव 18 जुलाई को होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed