फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The bombs echoing on the roads, Bhole's cheers

मार्गों पर गूंज रहे बम भोले के जयकारे

Wed, 03 Aug 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The bombs echoing on the roads, Bhole's cheers
भागूवाला मार्ग से गुजरते कांवड़िये। - फोटो : NAZIBABAD
मार्गों पर गूंज रहे बम भोले के जयकारे
विज्ञापन

नजीबाबाद। बम भोले की गूंज और आकर्षक कांवड़ के साथ बड़ी संख्या में कांवड़िये नगर की सड़कों से गुजर रहे हैं। मंडावली क्षेत्र के मोटा महादेव-भागूवाला कांवड़ यात्रा मार्ग और नजीबाबाद-बूंदकी मार्ग पर बुधवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये कांवड़ और गंगाजल लेकर लौटते दिखाई दिए। बम भोले की गूंज और भोले के गीतों पर कांवड़िये नाचते झूमते अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।
पुजारी पंडित शशिनाथ ने बताया कि बुधवार को भी मोटा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों को लाइन में लगना पड़ा। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मंदिर क्षेत्र में पुलिस बल भी मौजूद रहा। उधर, कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर दूसरे दिन भी भारी वाहनों कर आवागमन बंद रहा। मंडावली पुलिस ने थाने, गांव मीरमपुर बेगा के सामने और भागूवाला-मोहनपुर के तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए मोटा महादेव-भागूवाला बाइपास मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक लगाई गई है। हरिद्वार दिशा से आने वाले वाहनों की आवाजाही नांगल-चंदक मार्ग से होते हुए बिजनौर के लिए और नजीबाबाद दिशा से हरिद्वार जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूर्वी गंग नहर मार्ग से की जा रही है।

मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े शिवभक्त।

मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए लाइन में खड़े शिवभक्त।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed