फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of a young man who had gone to pick up his wife from her in-laws' house was found on the roadside

Bijnor News: पत्नी को ससुराल से लेने गए युवक का सड़क किनारे मिला शव

Sun, 09 Feb 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone to pick up his wife from her in-laws' house was found on the roadside
मंडावली। गांव काशीरामपुर में हनुमान मंदिर के पास औरंगपुर बसंता निवासी फैयाज का सड़क किनारे शव पड़ा मिला। फैयाज अपनी पत्नी को लेने गांव श्यामीवाला में अपनी ससुराल गया था। परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मंडावली पुलिस को शुक्रवार की रात गांव काशीरामपुर में सड़क किनारे रात करीब नौ बजे एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान औरंगपुर बसंता निवासी फैयाज अहमद (28 वर्ष) पुत्र शमशीद के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

युवक के भाई रियाज अहमद ने पुलिस को बताया कि फैयाज गुड़गांव में मजदूरी करता था। हाल ही वह घर आया था। फैयाज ने मायके में रह रही अपनी पत्नी खुशनसीब को फोन करके घर आने के लिए कहा था। पत्नी के नहीं आने पर शुक्रवार करीब 11 बजे फैयाज उसे लेने गांव श्यामीवाला स्थित अपनी ससुराल गया था।
विज्ञापन

परिजनों ने तहरीर में फैयाज के ससुराल वालों पर उसकी बाइक छीनने और हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को फैयाज का ससुराल वालों से विवाद होने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed