फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The body of a wife of a soldier found near the temple

विवाहिता का शव मिला

Sat, 04 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
The body of a wife of a soldier found near the temple
हल्दौर। गांव नांगलजाट के जंगल में स्थित चूड़ियाखेड़ा के भाई-बहन मंदिर के निकट विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतका के मायके वालों ने उसके पति व ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीधरपुर निवासी लाल सिंह सैनी की पुत्री राधिका सैनी (28 ) बिजनौर में एक जागरण पार्टी में गायक कलाकार थी। परिजनों के अनुसार दो वर्ष पूव बिजनौर में जागरण के दौरान उसकी मुलाकात शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर छोईया निवासी धर्मपाल चौधरी के पुत्र मनोज कुमार से हुई। मनोज सेना में है और जम्मू कश्मीर में तैनात है। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। राधिका ने मनोज से शादी की इच्छा व्यक्त की। ग्रामवासियों के अनुसार युवक के परिजन युवती की अलग बिरादरी होने के कारण शादी के खिलाफ थे। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। राधिका ने बाद में शहर कोतवाली में मनोज पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन

इसके बावजूद ससुराल वालों से अनबन के कारण राधिका बिजनौर में किराए का मकान लेकर रहने लगी। मनोज जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर था। कुछ दिन पूर्व राधिका और उसके ससुरालियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शनिवार की सुबह करीब दस बजे राधिका का शव नहटौर झालू मार्ग पर स्थित गांव नंगलजट के निकट चूड़िया खेड़ा के जंगल में भाई- बहन के मंदिर के पास कुछ लोगों को एक महिला का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाहिता के चेहरे व गले के आसपास चोट के निशान लगे हुए थे। सूचना पाकर सीओ कुलदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सोलंकी का कहना है कि राधिका के पिता लालसिंह ने उसकी पुत्री की दहेज न लाने पर षड्यंत्र कर हत्या करने के मामले में उसके पति, सास, ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed