{"_id":"67c9ee5d2ed97338820916c4","slug":"the-attendant-who-went-on-duty-at-maha-kumbha-is-missing-missing-report-registered-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-144555-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महाकुंभ में ड्यूटी पर गया अनुचर लापता, गुमशुदगी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महाकुंभ में ड्यूटी पर गया अनुचर लापता, गुमशुदगी दर्ज
Fri, 07 Mar 2025 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर पुलिस विभाग में तैनात अनुचर महाकुंभ में ड्यूटी करने गया, जोकि अपने घर नहीं लौटा। लापता अनुचर की पत्नी ने शहर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बरामदगी की मांग उठाई है।
बागपत के गांव सिनौली निवासी देवेंद्र की पत्नी ने बिजनौर पहुंचकर एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी से मुलाकात की और शहर कोतवाली में देवेंद्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। कहा कि उसके पति देवेंद्र की महाकुंभ में ड्यूटी लगी थी। अब कुंभ संपंन हो चुका है मगर उसके पति घर नहीं लौटे हैं। बताया कि मंगलवार की शाम देवेंद्र ने अपनी पत्नी को फोन करके कुछ रुपये मंगाए थे, रुपये संगम के पास एक जनसेवा केेंद्र के खाते में भेजे गए। उधर पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि अनुचर देवेंद्र की ड्यूटी जरूर लगी थी, लेकिन उसने महाकुंभ में आमद दर्ज नहीं कराई। एएसपी सिटी ने बताया कि फालोअर देवेंद्र अपने पास मोबाइल भी नहीं रखता है। जोकि शराब पीने का भी आदी है। मंगलवार को उसने जनसेवा केंद्र के फोन से अपनी पत्नी से बात की थी।