फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The appearance of the railway station started changing, construction work increased

Bijnor News: रेलवे स्टेशन की बदलने लगी सूरत, तेज हुआ निर्माण कार्य

Tue, 26 Dec 2023 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The appearance of the railway station started changing, construction work increased
- रेलवे स्टेशन का आधा भवन बनकर हुआ तैयार
विज्ञापन

- बिजनौर रेलवे स्टेशन को किया जा रहा आधुनिक
- नंबर गेम
-221 मीटर बढ़ाई जा रही बिजनौर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की लंबाई

-120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बिजनौर रेलवे लाइन पर दौड़ रहीं ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने लगी है। निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिजनौर रेलवे स्टेशन का दो मंजिला भवन आधा बनकर तैयार हो गया है। वह दिन दूर नहीं जब स्टेशन पर ही सभी जनसुविधाएं उपलब्ध होंगी। पार्किंग, रेस्ट हाउस, प्लेटफार्म आदि का कार्य भी तेजी से चल रहा है।

बिजनौर रेलवे स्टेशन पर अप्रैल से निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन के दोनों ओर के फाटक आधुनिक हो गए हैं। इसके अलावा दो मंजिला भवन, रेस्ट हाउस का भी निर्माण चल रहा है। दो मंजिला भवन का आधा हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। भवन की लंबाई करीब 80 मीटर रहेगी। जबकि प्लेटफार्म की लंबाई 221 मीटर बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में बिजनौर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की लंबाई 398 मीटर है। अब प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाकर 619 मीटर हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर अब बिजनौर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने लगीं हैं।
विज्ञापन

- नए भवन से हो रहा ट्रेनों का संचालन
बिजनौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन नए भवन से किया जा रहा है। स्टेशन मास्टर का का कक्ष नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा टिकट काउंटर कक्ष भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्टेशन पर बनने लगा रेस्ट हाउस
बिजनौर रेलवे स्टेशन का नया भवन तो बन ही रहा है। साथ ही मंत्री और उच्चाधिकारियों के लिए दो मंजिला रेस्ट हाउस भी बनने लगा है। भवन के पिलर बना दिए गए हैं। इसके अलावा दो तालाब पार्क, साधारण पार्क भी बनाया जाएगा। इसमें कई प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे।
- स्टेशन के पास बनाई जाएगी कार पार्किंग

रेलवे स्टेशन के पास अभी तक कार पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग इधर-उधर ही कार खड़ी करते हैं। मगर रेलवे स्टेशन के भवनों के अलावा दो कार पार्किंग भी बनाई जा रही हैं। जिसमें करीब 40 गाड़ियां खड़ी करने की व्यवस्था रहेगी। इससे लोगों को अपनी गाड़ियां खड़ी करने के असुविधा नहीं होगी।

- बिजनौर रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्टेशन पर लोगों के लिए पैदल पुल भी बनने लगा है। जल्द ही रेलवे स्टेशन अपने विकसित रूप में दिखाई देगा।....जंगपाल सिंह, सहायक मंडल अभियंता, गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed