{"_id":"6916282e3c830b56620aa064","slug":"the-announcement-of-the-credit-guarantee-scheme-will-give-new-energy-to-the-entrepreneurs-of-nagina-bijnor-news-c-27-1-bij1027-165066-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: क्रेडिट गारंटी योजना की घोषणा से नगीना के उद्यमियों को मिलेगी नई ऊर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: क्रेडिट गारंटी योजना की घोषणा से नगीना के उद्यमियों को मिलेगी नई ऊर्जा
Fri, 14 Nov 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:19 AM IST
सार
निर्यात को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 20 हजार करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की।
विज्ञापन
नगीना में बनने वाले हैंडीक्राफ्ट के आइटम। संवाद
विस्तार
अमेरिका ने भारत से निर्यात होने वाली अधिकतर वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। ऐसे में अमेरिका होने वाला निर्यात प्रभावित हुआ। निर्यात को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 20 हजार करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की। इससे नगीना के काष्ठकला उद्योग को भी नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जगी है।
नगीना में सालाना करीब 300 करोड़ रुपये का हैंडीक्राफ्ट निर्यात है। इनमें से करीब 50 प्रतिशत निर्यात अमेरिका में होता है। नगीना के काष्ठकला उत्पादों की अमेरिका में खूब मांग है। अमेरिकी टैरिफ लागू होने के बाद से नगीना के निर्यात प्रभावित हुआ है।
अब भारत सरकार ने देश भर के निर्यात कारोबारियों के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना की घोषणा की। इस योजना के तहत राष्ट्रीय क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड की ओर से सदस्य ऋणदाता संस्थानों को 100 प्रतिशत क्रेडिट गारंटी कवरेज दिया जाएगा। ताकि पात्र निर्यातकों को 20 हजार करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकें।
विज्ञापन
आईआईए के डिविजनल चेयरमैन विकास अग्रवाल का कहना है कि सरकार ने नगीना काष्ठकला को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की है। लेकिन, क्रेडिट गारंटी योजना से नगीना काष्ठकला से संबंधित निर्यातक लाभान्वित होंगे।