{"_id":"665a23b2aa9babd836078ef4","slug":"the-allegations-were-false-it-was-the-wife-who-had-murdered-brijgopal-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-124581-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: झूठे थे आरोप, पत्नी ने ही की थी बृजगोपाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: झूठे थे आरोप, पत्नी ने ही की थी बृजगोपाल की हत्या
विज्ञापन
महिला ने जेठ-जेठानी सहित पांच लोगों पर दर्ज कराई थी हत्या की रिपोर्ट
पुलिस की जांच में महिला ही निकली पति की कातिल, गिरफ्तार किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। पुलिस ने गांव जोगीपुरा निवासी महिला उषा उर्फ खष्टी देवी ने जेठ-जेठानी सहित पांच लोगों पर पति की हत्या का झूठा केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
गांव जोगीपुरा निवासी महिला उषा उर्फ खष्टी देवी निवासी ग्राम मोहम्मद नगर उर्फ जोगीपुरा ने अपने पति बृजगोपाल की मौत के मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कराया था। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि उषा उर्फ खष्टी देवी ने 23 मार्च 2023 को पति बृजगोपाल की हत्या किए जाने के मामले में न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय के आदेश पर जोगीपुरा निवासी जेठ ब्रहमपाल सिंह पुत्र नन्दराम, उसकी रजनी, पुत्री प्रिंसी, पुत्र चीनू उर्फ आयुष और सुमित निवासी लालपुर काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि विवेचना के दौरान जांच में इन लोगों की नामजदगी झूठी पाई गई। उल्टा जांच में साक्ष्य के आधार पर उषा का ही नाम पति की हत्या में सामने आया। इस पर पुलिस ने महिला पर मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।