फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   TET will have a video recording

टीईटी : प्रवेश द्वार पर होगी विडियो रिकार्डिंग

Sun, 05 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
TET will have a video recording
टीईटी : प्रवेश द्वार पर होगी विडियो रिकार्डिंग
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय मुख्य द्वार पर वन टू वन विडियो रिकार्डिंग होगी। अभ्यर्थी के पास फोटो पहचान पत्र यानि आईडी समेत तीन तरह के अभिलेख नहीं होने पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
डीएम रमाकांत पांडेय ने अधिकारियों से परीक्षा निष्पक्ष तथा सुचिता से कराने को कहा है। आठ जनवरी को होने वाले टीईटी की तैयारियों की समीक्षा बैठक विकास भवन में हुई। बैठक में बताया गया कि परीक्षा 22 केंद्रों पर होगी। प्राथमिक तथा अपर प्राथमिक वर्ग में सत्ताइस हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। शासन से परीक्षा के बारे में मिले नए निर्देश के मुताबिक परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थी की विडियो रिकार्डिंग होनी है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश देना है। डीएम ने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष कराना सभी की जिम्मेदारी है। केंद्रों पर अंदर तथा बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने विद्युत निगम के एक्सईएन से कहा कि परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। आपात स्थिति में केंद्र व्यवस्थापक जेनरेटर की व्यवस्था रखें। परिवहन अधिकारी यातायात की सही व्यवस्था करें। परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन किया जाए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रश्न पत्रों को केंद्र पर लाने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के सीलिंग पैकिंग तक रहेंगे। बैठक में सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, तहसीलों के एसडीएम, डीआईओएस राजेश कुमार, डायट प्राचार्य निर्मल सिंह, सीओ सिटी, एक्सईएन विद्युत, जीआईसी प्रधानाचार्य निशांत कुमार यादव, एआरएम प्रतिनिधि, स्टटेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अभिलेख लाने पर ही मिलेगा प्रवेश
शासन ने टीईटी में अभ्यर्थियों की पहचान के लिए पूरी सख्ती बरती है। ताकि कोई अभ्यर्थी अपनी जगह दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में नहीं बैठा सके। निर्देश हैं कि केंद्र के मुख्य द्वार पर ही आवश्यक प्रमाण पत्रों को सतर्कता से चैक कर लिया जाए। शासन ने अभ्यर्थी के प्रवेश के लिए तीन अभिलेख तय किए हैं। पहला अभ्यर्थी के पास फोटोयुक्त पहचान पत्र हो। फोटो स्पष्ट हो। दूसरा अभ्यर्थी के पास प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की मूल कापी हो। तीसरा प्रशिक्षण के किसी भी सेमेस्टर की मूल अंक प्रति हो। इन तीनों के नहीं होने पर अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed