{"_id":"5e370ce08ebc3e4afd2fd11b","slug":"tension-in-karaunda-village-force-deployed-bijnor-news-mrt4669124181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में घायल व्यक्ति की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में घायल व्यक्ति की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव करौंदा पचदू खूनी संघर्ष में किसान की मौत होने के मामले को लेकर पीएचसी पर भा?
- फोटो : BIJNOR
करौंदा गांव में तनाव, फोर्स तैनात
कोतवाली देहात (बिजनौर)। गांव करौंदा पच्दू में जमीनी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। कार्रवाई न होने तक शव दफनाने से इंकार कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट हत्या में तरमीम करके मामले को शांत किया। दोनों पक्ष एक ही गांव के होने के कारण तनाव बरकरार है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
गांव करौंदा पच्दू में रईस अहमद व यूसुफ कुरैशी के बीच में जमीन का विवाद चल रहा है। तहसील के आदेश पर रईस पक्ष ने जमीन पर मकान बनवा लिया था। बृहस्पतिवार को जमीन को कब्जा करने की नीयत से यूसुफ पक्ष ने जेसीबी से दीवार गिरा दी। यूसुफ पक्ष ने रईस व उसके परिजनों पर लाठी-डंडे के साथ धारदार हथियारों से हमला कर दिया व पथराव भी किया। घटना में रईस पक्ष की ओर से शाहिद, सानिया, बानो, अकबर व भूरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रईस की तहरीर पर यूसुफ, साजिद, सलीम व यासीन के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को शाहिद की मौत हो गई । घटना में कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने शनिवार रात पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा किया। रविवार शाम साढे़ तीन बजे शाहिद का शव गांव पहुंचा। परिजनों ने शव को दफनाने से इंकार कर दिया। दोनों पक्ष एक ही गांव के होने के कारण फोर्स तैनात कर दी गई। भाकियू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह व बाकी पीएचसी पहुंचे। पीएचसी पर किसानों ने धरना दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी ने पुलिस से हमसाज होकर उनका मकान तोड़ा व मारपीट की। चिकित्सकों ने भी रुपये लेकर पोस्टमार्टम किया। परिजनों ने आरोपी के साथ साथ पुलिस व चिकित्सकों पर भी कार्रवाई की मांग की। सीओ अर्चना सिंह व नगीना एसडीएम वीरेंद्र मौर्य के समझाने का प्रयास में जुटे रहे। अफसरों ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट हत्या में तरमीम कर दी। इसके अलावा चिकित्सकों व पुलिस के खिलाफ भी जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद देर धरना खत्म किया गया।

कोतवाली देहात के गांव करौंदा पचदू खूनी संघर्ष में किसान की मौत होने के मामले को हंगामा कर रहे भाक?- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन