{"_id":"655a4d1d51865b6a04027bdf","slug":"ten-sugar-mills-of-the-district-crushed-one-crore-sugarcane-quintals-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-14498-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जिले की दस चीनी मिलों ने की एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जिले की दस चीनी मिलों ने की एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई
विज्ञापन
-समय पर गन्ना खेत खाली होने पर जिले में गेहूं बुवाई तेज
-विभाग के अफसर लगातार कर रहे चीनी मिलों की निगरानी
-नंबर गेम
- 152621 हेक्टेयर गेहूं बुवाई का लक्ष्य
- 2120 हेक्टेयर में हुई गेहूं बुवाई
-1000000 क्विंटल गन्ने की पेराई की
- 2 लाख 88 हजार 883 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल
-- --
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में संचालित दस चीनी मिलों ने एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली है। जनपद की सभी दस चीनी मिल तेजी से गन्ना पेराई कर रही है। समय पर गन्ना पेराई होने से जनपद में गेहूं बुवाई में तेजी आने लगी हैं। कृषि विभाग के अनुसार जनपद में गेहूं बुवाई का लक्ष्य 152621 हेक्टेयर के सापेक्ष 2120 हेक्टेयर में गेहूं बुवाई हो चुकी है।
बिजनौर जनपद गन्ना बाहुल्य क्षेत्रफल है। यहां मुख्य फसल गन्ना ही है और राजनीति भी गन्ने के इर्द-गिर्द रहती है। जिले में गन्ना क्षेत्रफल दो लाख 66 हजार 883 हेक्टेयर में है। इस गन्ना पेराई के लिए जनपद में दस चीनी मिलों का संचालन हुआ है। दूसरे नंवबर पर गेहूं बुवाई होती है। इस बार 152621 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं बुवाई का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। गेहूं बुवाई गन्ना कटाई के बाद खाली खेतों में ज्यादा होती है। इसलिए गेहूं बुवाई की चाल चीनी मिलों पर ही निर्भर पर टिकी रहती है। चालू पेराई सत्र में चीनी मिलें गन्ने की पेराई अच्छी तरह कर रही है। गन्ना विभाग के अनुसार सभी जनपद चीनी मिलें एक करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुकी हैं। सभी चीनी मिलें अपनी क्षमतानुसार गन्ना पेराई कर रही हैं।
-जौ का क्षेत्रफल बहुत कम
जिले में गन्ने के बाद, गेहूं, धान, सरसो, जौ की बुवाई होती है। इस बार गेहूं बुवाई के साथ जौ का क्षेत्रफल कम है। इस जिले में सात हैक्टेयर ही जौ की बुवाई होती है।
विज्ञापन
-गेहूं बुवाई के लिए उचित समय चल रहा है। किसान खेत की अच्छी तैयारी करके उन्नत बीज की बुवाई करें। सभी बीज कृषि केंद्रों उपलब्ध है।
-हरज्ञान सिंह, विशेषज्ञ कृषि विभाग
-- --
-चीनी मिलों अपनी क्षमतानुसार गन्ना पेराई कर रही है। सभी चीनी मिलों की निगरानी नियमित की जा रही है। गन्ना डिमांड के अनुसार गन्ना पर्चियां काटी जा रही है। -पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी।