फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ten more dengue patients found in the district

जिले में दस और डेंगू रोगी मिलने से मचा हड़कंप

Sat, 07 Nov 2020 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ten more dengue patients found in the district
जिले में दस और डेंगू के मरीज मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में दस और डेंगू रोगी मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। नए मरीजों में ब्लड बैंक के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी भी शामिल हैं। इसी के साथ अब जिले में कुल डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है।
जनपद में अब तक 19 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें पांच स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा अन्य मरीज अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। इनमें से नौ मरीजों की पिछले माह और दस डेंगू पॉजिटिव मरीजों की इसी माह पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ज्ञानचंद के अनुसार सभी दस नए मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि नगर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, पुलिस लाइन बिजनौर, गांव फरीदपुर भोगनवाला, नगर के मोहल्ला भरत विहार कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव तरीकमपुर रूपचंद, ग्राम गजरौला शिव, गांव जलालपुर, नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर बीतरा, किरतपुर थाने के गांव मुंढाला निवासी युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. राधेश्याम वर्मा ने बताया कि डेंगू के शुरुआती लक्षणों में रोगी को तेज ठंड लगती है, सिरदर्द, कमरदर्द और आंखों में तेज दर्द हो सकता है। इसके साथ ही उसे लगातार तेज बुखार रहता है। इसके अलावा, जोड़ों में दर्द, बेचैनी, उल्टियां, लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार
पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ अवधेश वशिष्ठ का कहना है कि डेंगू एक वायरस के कारण होता है। लक्षणों को पहचानकर बिना देरी किए चिकित्सक से उपचार करवाएं। इस दौरान अधिक से अधिक पानी व पेय लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि पांच से सात दिनों में यह ठीक हो जाता है। यदि किसी मरीज की प्लेटलेट्स 20 हजार से कम हो जाती है, तो मरीज को प्लेटलेट्स चढ़ानी पड़ती हैं। यदि मरीज में कहीं भी ब्लीडिंग होती है तो भी प्लेटलेटस चढ़ानी ही पड़ेंगी।

बचाव के उपाय
नगर के वरिष्ठ फिजीशियन पंकज त्यागी बताते हैं कि फिलहाल डेंगू से बचाव के लिए अभी तक कोई टीका नहीं है। बचाव के लिए हमारी सजगता और भी जरूरी है। डेंगू का वायरस मच्छरों द्वारा संक्रमित होता है, इसलिए सबसे अधिक जरूरी है कि मच्छरों को घर में बिल्कुल न होने दें। साफ-सफाई बहुत जरूरी है। बाल्टियों व ड्रम में जमा पानी को हमेशा ढककर रखें और आसपास के गड्ढे आदि में पानी न जमा होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed