फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temperature increased due to easterly winds, rain forecast

Bijnor News: पूरवाई चलने से बढ़ा तापमान, बारिश का अनुमान

Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased due to easterly winds, rain forecast
बिजनौर। जिले में हवा का रुख बदलते ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। पूरवा हवा चलने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पारा बढ़ने से भी लोगों से ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग अगले एक सप्ताह में बारिश होने का अनुमान जता रहा है।
विज्ञापन


जिले में पिछले एक सप्ताह से रोजाना तापमान में गिरावट हो रही थी। बिजनौर में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे लोगों को सर्दी ने अधिक सताया। रविवार से पूरवाई चलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। साथ ही दिन में धूप निकली। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि हवा का रुख बदला है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई। आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
10 दिसंबर- 22.8- 4.2
11 दिसंबर- 23- 3.1
12 दिसंबर- 22.4- 2.5
13 दिसंबर- 22.2- 2.4
14 दिसंबर- 22- 1.4
15 दिसंबर- 21.8- 1.3
16 दिसंबर- 24.8- 4.6
17 दिसंबर- 23.4- 4.8
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed