फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager dies of fever, chaos in the family

Bijnor News: बुखार से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 04 Sep 2023 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of fever, chaos in the family
बिजनौर, हल्दौर। क्षेत्र के गांव छजुपुरा निवासी एक किशोर की बुखार से मौत हो गई। किशोर दो दिन से बुखार की चपेट में था। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में बुखार से एक सप्ताह में दो छात्रों की मौत होने से लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव छजुपुरा सादात निवासी अतहर अब्बास (13) शकील हैदर हल्दौर के जीएसएन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात का छात्र का था। ग्रामीणों के अनुसार वह करीब दो दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसका उपचार हल्दौर, बिजनौर आदि निजी चिकित्सकों के यहां कराया। मगर उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। लगातार उसकी प्लेटलेट्स कम होती गई। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में कमल जैदी, रईस हैदर अली, जब्बार, मोहम्मद राजा, हसन अब्बास, शोएब आदि पीड़ित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। जिससे बीमारी फैल रही है। एक सप्ताह पहले गांव मोहनपुर चांदा नंगली निवासी चंद्रप्रकाश के बेटे जतिन कुमार की भी बुखार से मौत हो चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार का कहना है उन्हें बुखार से पीड़ित छात्र की मौत होने की सूचना मिली है। मंगलवार को गांव में शिविर लगाकर रोगियों की जांच कर दवाई वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed