फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Technology of growing water chestnut in the fields, increasing trend

खेतों में सिंघाड़ा पैदा करने प्रणेता पद्म श्री किसान सेठपाल सिंह से मुलाकात

Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Technology of growing water chestnut in the fields, increasing trend
नजीबाबाद - खेत में सिंघाड़े की खेती करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
खेतों में सिंघाड़ा पैदा करने की तकनीक, बढ़ रहा रूझान
विज्ञापन

नजीबाबाद। सिंघाड़े की फसल आमतौर पर तालाबों में पैदा होती है। कृषक सेठपाल सिंह ने करीब ढाई दशक पूर्व सिंघाड़े की फसल खेतों में पैदा करने का सिलसिला शुरू किया। सिंघाड़े की फसल खेतों में उगाने के फायदों को देखते हुए तालाबों के साथ खेतों में सिंघाड़ा उगाने के लिए किसानों का रुझान बढ़ रहा है।
कृषि विविधीकरण में हाल ही में पद्मश्री अवार्ड लेने वाले नंदी फिरोजपुर सहारनपुर निवासी किसान सेठपाल सिंह ने ढाई दशक पूर्व 1997 में खेतों में सिंघाड़े की फसल उगाने का नया तरीका इजाद किया था। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र पहुंचे किसान सेठपाल सिंह ने अमर उजाला से मुलाकात में खेतों में सिंघाड़े की फसल खेतों में पैदा कर अच्छा मुनाफा कमाने की जानकारी दी। किसान का दावा है कि खेतों में सिंघाड़ा उगाकर प्रति एकड़ 80 से 100 क्विंटल सिंघाड़ा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। खेतों में उगने वाली सिंघाड़े की फसल तालाबों की गंदगी से मुक्त होती है। इसके लिए खेतों के चारों ओर मेढ बांधकर पानी की उपलब्धता बनाने की जरूरत होती है।
विज्ञापन

धान की तर्ज पर सिंघाड़े की फसल को पानी उपलब्ध कराया जाता है। खेतों में आधा फीट से एक फीट तक पानी सिंघाड़े की फसल तैयार होने तक बनाए रखने की जरूरत होती है। सेठपाल सिंह का कहना है कि सिंघाड़े से किसान प्रति एकड़ दो से ढाई लाख रुपये तक आमदनी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में सिंघाड़ा पैदा करने के फायदे
खेतों में सिंघाड़े की फसल लेने से आसपास का वाटर लेवल ऊंचा रहता है। फसल के अवशेष खेतों में सड़ने-गलने से खेतों की उर्वरा क्षमता में वृद्धि होती है। खेतों में जीवाश्म कार्बन की बढ़ोत्तरी होती है और कीटनाशी पैदा नहीं होते।

फसल लगाने का उत्तम समय
सिंघाड़े की रोपाई जून के प्रथम सप्ताह से जुलाई के प्रथम पखवाड़े तक की जाती है। 15 सितंबर से दिसंबर तक फसल बाजार में आती है। सिंघाड़े की मई में फसल लगाकर अगेती फसल के रूप में किसानों को अगस्त तक फसल बाजार में आने से अच्छा मुनाफा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed