फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers will be transferred online

ऑनलाइन होंगे शिक्षकों के तबादले

Sun, 14 May 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 14 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एक ही स्कूल में कई वर्षों से जमें शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले होंगे। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से डाटा मांगा है। इसे लेकर शिक्षकों में खलबली है। तबादलों से बचने के लिए अभी से शिक्षक एक दूसरे से चर्चा कर बीच का रास्ता खोजने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए शासन ने कड़े निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में निरीक्षण के के आदेश दिए गए हैं। आए दिन इन स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर इन स्कूलों पर हैं। अब शासन ने पिछले कई वर्षों से एक ही स्कूलों में जमे शिक्षकों के तबादले भी ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देशों से शिक्षकों में खलबली हैं। अधिकांश शिक्षक 10 से 15 वर्षों से एक ही स्कूल में जमे हुए हैं। प्रधानाध्यापकों के तबादले तो काफी समय से हुए ही नहीं है। शासन के आदेश ने शिक्षकों के होश उड़ा दिए हैं। तबादलों से बचने के लिए अभी से शिक्षक आदेश को तुगलकी फरमान बता रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि जिले से जिले में ऑनलाइन तबादले होने से शिक्षा व्यवस्था पर गलत असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल स्कूलों में स्कूल चलो अभियान चल रहा है। इसके तहत बच्चों के प्रवेश किए जा रहे हैं। उधर, बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक शासन ने जिले के शिक्षकों का डाटा मांगा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉक स्तर पर डाटा लेकर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed