{"_id":"5ff9ecee8ebc3e2f2741e834","slug":"teachers-should-unite-to-strengthen-the-association-bijnor-news-mrt519731211","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसोसिएशन की मजबूती के लिए एकजुट हों शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसोसिएशन की मजबूती के लिए एकजुट हों शिक्षक
विज्ञापन

किरतपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की जनपद इकाई की बैठक में एसोसिएशन की मजबूती पर बल दिया गया।
शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रदेश संगठन मंत्री नौबहार सिंह की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलशन गुप्ता के संचालन में आयोजित बैठक में कृष्णदेव आर्य ने संघ की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा महिलाओं एवं दिव्यांग शिक्षकों की भर्ती में पुरुष शिक्षकों से भी विकल्प भरवाना चाहिए। जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा निष्ठावान शिक्षकों को एसोसिएशन में जोड़ा जाए। जिला महामंत्री अजहर जमाल ने कहा प्रदेश का विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन एकमात्र संगठन है, जिसके सबसे अधिक आजीवन सदस्य हैं। बैठक में उपस्थित सभी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के संगठन द्वारा गलत साथ दिए जाने पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान अनिल कुमार, प्रशांत दूबे, शिवनाथ सिंह, छत्रपाल सिंह, मोहम्मद सईद, मुख्तार अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, ब्लॉक मंत्री मशकूर अहमद आदि ने संबोधित किया।