{"_id":"65e0ced2de5a80a4360fd9a4","slug":"teachers-movement-begins-against-online-attendance-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-120000-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन शुरू
विज्ञापन
-शिक्षकों ने निजी आईडी पर सिम नहीं खरीदने का लिया निर्णय
-जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने सात सूत्रीय मांग पत्र बीएसए को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में उत्तर प्रदेश के जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया। इस संबंध में शिक्षकों ने संघ की ओर से सात सूत्री मांग पत्र बीएसए को भी सौंपा। शिक्षकों ने अपने निजी आईडी पर टेबलेट संचालन के लिए सिम नहीं खरीदने का निर्णय लिया।
उत्तर प्रदेश से जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने कहा कि संघ किसी भी सूरत में जिले के शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में सर्वसम्मति से ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
शिक्षकों के चयन वेतनमान की स्वीकृति कराने, अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के पश्चात शिक्षकों की सेवा पंजिका संबंधित ब्लाक में को उपलब्ध नहीं कराई गई शिक्षकों की सेवा पंजिका का ब्लॉक में भेजने की मांग की गई है। जिला महामंत्री राहुल कुमार राठी व नजीर हुसैन के संचालन में हुई बैठक में प्रांतीय संयुक्त मंत्री ठाकुर विशव पाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, नजमा खातून, तरनजीत कौर मलिक, अलका यादव, इंदू सिंह, निर्मला शर्मा, शालिनी, अर्चना चौहान, मोहम्मद तारिक, परविंदर रायसान, शिवानी यादव, अलका शर्मा, हिना कौशर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिया समर्थन
बिजनौर। ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों द्वारा शुरू किए गए आंदोलन को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार चौहान, जिला मंत्री प्रशांत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नितिन चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार आदि ने पहुंचकर समर्थन दिया।