फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher fought death for 32 hours 51 minutes, lost the battle of life

Bijnor News: 32 घंटे 51 मिनट तक मौत से लड़ी शिक्षिका जिंदगी की जंग हारी

Sat, 04 May 2024 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Teacher fought death for 32 hours 51 minutes, lost the battle of life
- जीना चाहती थी शिक्षिका, मगर एक गोली ने थाम दी सांसों की रफ्तार
विज्ञापन



अचल चौधरी



बिजनौर। शरीर में फंसी गोली से कराह से रही शिक्षिका डाॅक्टर से बचाने की गुहार लगाते लगाते 32 घंटे 51 मिनट तक मौत से लड़ती रहीं। मगर, डाॅक्टर से भी उसे बचा नहीं सके। ऑपरेशन होने के बाद भी उसकी गोली को निकाला नहीं जा सका था। आखिरकार वह जिंदगी की जंग हारकर दुनिया को अलविदा कह गई। कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक तरफा प्यार करने वाले अपने ही छात्र का प्रपोज स्वीकार नहीं किया था।
शुक्रवार को हर रोज की तरह शहर के मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवती कंप्यूटर सेंटर में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए पहुंची थी। तभी कुछ ही देर बाद पुन: अभ्यास के नाम पर कक्षा में घुसे छात्र प्रशांत पुत्र लवकुश निवासी शादीपुर ने तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। शुक्रवार को ही उसका ऑपरेशन किया गया। काफी खून बह जाने की वजह से उसे खून भी दिया गया। इलाज के दौरान खून बहना तो बंद हो गया था, मगर गोली को नहीं निकाला जा सका था। करीब 32 घंटे 51 मिनट तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वारदात में प्रयुक्त तमंचा चार साल पहले युवक रचित से खरीदा था। पुलिस आरोपी प्रशांत के पिता लवकुश को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक तरफा प्यार करता था आरोपी
छात्र प्रशांत कंप्यूटर सेंटर में कोर्स करने के पहुंचा था, जिसका कोर्स साल 2022 में पूरा हो गया। इसी बीच वह शिक्षिका से एक तरफा प्यार करने लगा था। कई बार उसने प्रपोज किया, मगर हर बार शिक्षिका मना कर देती थी।

कंप्यूटर सेंटर की कक्षाओं में कम रही उपस्थिति

कंप्यूटर सेंटर की कक्षा में घुसकर शिक्षिका को गोली मारने के बाद से ही विद्यार्थियों में खौफ पैदा हो गया था। यहीं कारण रहा कि शनिवार को सेंटर की कक्षाओं में छात्र छात्राओं की उपस्थिति कम नजर आई। वहीं शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच भी इस वारदात को लेकर चर्चाएं होती रहीं।


हत्या की धाराओं में तरमीम होगा केस
शनिवार को शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान जानलेवा हमले की धाराओं में किया गया। दरअसल, चालान होने के समय तक शिक्षिका अस्पताल में भर्ती और जिंदा थी। चालान होने के कुछ घंटे बाद ही शिक्षिका की मौत की खबर पहुंच गई। अब पुलिस जानलेवा हमले के केस को हत्या की धारा में तरमीम करेगी।





शिक्षिका को गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि बेहतर इलाज दिलाने के बाद भी शिक्षिका को बचाया नहीं जा सका।
....संजीव वाजपेयी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed