{"_id":"629f9884180fed46530a7832","slug":"teach-farmers-the-tricks-of-good-sugarcane-production-nazibabad-news-mrt5919586166","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को गन्ने की अच्छी पैदावार के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को गन्ने की अच्छी पैदावार के गुर सिखाए
विज्ञापन

नजीबाबाद। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव ने गांव पूरनपुर गढ़ी में गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को गन्ने की अच्छी पैैदावार करने के गुर सिखाए और गन्ने की फसल में नैनो यूरिया तरल के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया।
मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव विजय कुमार शुक्ला ने गांव पूरनपुर गढ़ी में गन्ना सर्वे कार्य का औचक निरीक्षण किया। सचिव विजय कुमार ने किसानों को गन्ने की उन्नत प्रजातियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए भारत निर्मित नैनो यूरिया तरल का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नैनो यूरिया तरल की 500 एमएल की बोतल एक कट्टा यूरिया के बराबर कार्य करती है, जिससे फसलों का उत्पादन बढ़ता है। उन्होंने फसलों की अच्छी पैदावार के लिए किसानों से नैनो यूरिया तरल के इस्तेमाल को प्राथमिकता देने की अपील की। सर्वे टीम में गन्ना पर्यवेक्षक बिजेंद्र सिंह, लिपिक युद्धवीर सिंह, ग्रामीण कृपाल सिंह, रघुनाथ सिंह, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद