{"_id":"69ceb6e0402e24e6fc086701","slug":"tea-and-samosas-become-expensive-due-to-increase-in-the-price-of-commercial-cylinders-bijnor-news-c-27-1-bij1027-176001-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से महंगी हुई चाय, समोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से महंगी हुई चाय, समोसे
विज्ञापन
बिजनौर। इस्राइल, अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से बिजनौर में चाय से लेकर समोसे तक महंगे हो गए हैं। रेस्टारेंट संचालक भी रेट रिवाइज कर नए मेन्यू तैयार करा रहे हैं।
जिले में 19 किलोग्राम कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत 195 रुपये बढ़कर 2108 रुपये पहुंच गई है। पहले इस सिलिंडर की कीमत 1913 रुपये थी। कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर भी असर पड़ेगा। कुछ दुकानों पर चाय 10 से बढ़कर 15 रुपये हो गई है। साथ ही समोसा 10 से बढ़कर 12 से 15 रुपये में बिक रहा है। वहीं, शहर के कुछ रेस्टोरेंट स्वामियों ने मेन्यू में बदलाव करा दिया है जबकि कुछ बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। रेस्टोरेंट में मिलने वाले उत्पादों की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है।
रिफाइंड भी हुआ महंगा
रेस्टोरेंट स्वामियों के अनुसार, रिफाइंड की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले 15 लीटर का रिफाइंड टीन दो हजार रुपये में मिल रहा था जबकि, अब यह टीन 2480 रुपये में मिल रहा है। इसकी वजह से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों पर भोजन की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है।
विज्ञापन
नियमानुसार हो रही गैस की आपूर्ति: मनोज कुच्छल
गैस एजेंसी स्वामी मनोज कुच्छल ने बताया कि कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में 195 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आम लोगों पर भी इसका असर दिखाई देगा। आगामी कुछ दिनों में इसका प्रभाव बाजार में दिखाई देने लगेगा। पर्याप्त मात्रा में गैस आपूर्ति हो रही है। नियमानुसार घरेलू और कॉमर्शियल सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है।
महंगाई बढ़ने से रेस्टोरेंट, होटल कारोबार प्रभावित : नवनीत मलिक
होटल एंड रेस्टाेरेंट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नवनीत मलिक का कहना है कि रेस्टोरेंट, होटल कारोबार महंगाई बढ़ने से प्रभावित होने लगा है। अब कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़ने से आम आदमी की जेब भी ढीली होगी।