{"_id":"64c56b423fd122af7505eadd","slug":"tazia-and-akhara-procession-taken-out-on-yome-ashura-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-2483-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: यौमे आशूरा पर निकाले गए ताजिया और अखाड़ा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: यौमे आशूरा पर निकाले गए ताजिया और अखाड़ा जुलूस
विज्ञापन
नजीबाबाद। यौमे आशूरा पर ताजिया और अखाड़ा जुलूस का आयोजन किया गया। मुहर्रम की दसवीं तारीख को हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले गए।
सुन्नी समाज की ओर से नगर क्षेत्र, साहनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाले गए। मोहल्ला मुगलूशाह राजों का चौराहे पर मुहर्रम जुलूस का नेतृत्व उस्ताद खुर्शीद अहमद, खलीफा नबी हसन, शमशाद शालू, शौकत अली ने किया। मछली बाजार मुहर्रम जुलूस मो.जाहिद, मो.सुबहान, परवेज, बबलू ने सब्नीग्रान मुहर्रम जुलूस का नेतृत्व अब्दुल रशीद, अब्दुल सत्तार, यूनुस, रईस, मो.रिजवान, वासिद और इरशाद ने किया। वहीं प्रशासन की ओर से सभी जुलूसों को विभिन्न चौराहों से निकलने का समय निर्धारित किया था। मुहर्रम जुलूस में युवाओं ने हैरतंगेज करतब दिखाए।
नगर पंचायत साहनपुर में दो दिन तक चलने वाले ताजिया और अखाड़ा जुलूस में मंसूरी, तेली, ठठेरा मिर्जा, शेख, सानी, मिर्जा समाज आदि बिरादरी की ओर से देर शाम मुहर्रम पर ताजिया और अखाड़ा जुलूस शुरू होंगे। पूरी रात जुलूस का सिलसिला जारी रहेगा। साहनपुर में रविवार की दोपहर बाद ताजिया और अखाड़ा जुलूस का समापन होगा।
विज्ञापन
श्यामीवाला, मंडावली तथा अन्य क्षेत्रों में भी सुन्नी समाज की ओर से मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकाले गए। श्यामीवाला में मुहर्रम जुलूस का नेतृत्व अहमद हसन, मुख्तार अहमद, खुर्शीद अहमद ने ग्राम प्रधान फैजुद्दीन की उपस्थिति में किया। मंडावली के औरंगपुर बसंता में खलीफा सईद अहमद, हाजी शमीम, खुर्शीद, मतलूब, डॉ. नईम के नेतृत्व में मुहर्रम जुलूस निकाला गया।