फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Target to win Nagina and Bijnor los seats: Bhupendra Chowdhary

नजीबाबाद - नगीना और बिजनौर लोस सीट जीतने का बनाएं लक्ष्य : भूपेंद्र चौधरी

Thu, 27 Jul 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Target to win Nagina and Bijnor los seats: Bhupendra Chowdhary
नजीबाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नजीबाबाद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन

फोटो - 26एनजेडबी08ए, 08बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से 2024 मिशन को साकार बनाने के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगीना और बिजनौर लोकसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है।
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस से नजीबाबाद पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने नजीबाबाद लोनिवि निरीक्षण भवन में जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्ष 2024 मिशन को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगीना और बिजनौर लोकसभा सीट भाजपा के पक्ष में करना मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर भाजपा के मिशन को साकार बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नजीबाबाद से कोटद्वार जाते समय लोनिवि निरीक्षण भवन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख का स्वागत किया। भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, लोकसभा संयोजक महेंद्र धनौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, जिला मंत्री तरुण राजपूत, नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, महामंत्री अतुल रुहेला, सुधीर भुईयार, दिनेश सैनी आदि इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed