फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   target on sp and bjp

सपा और भाजपा पर प्रहार

Mon, 25 Jul 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Mon, 25 Jul 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
target on sp and bjp
शेरकोट में बसपा सम्मेलन में मंचासीन पार्टी पदाधिकारी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के धामपुर में बसपा के कैडर कैंप में पार्टी नेताओं ने सपा और भाजपा पर तीखे प्रहार किए। वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 को फतह करने के लिए पूरे जीजान से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन


रविवार को सिमरा स्कूल में आयोजित कैडर कैंप में मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर इंजीनियर मनोहर लाल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व धामपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी मोहम्मद गाजी तथा  मंडल कोआर्डिनेटर धनीराम ने सपा और भाजपा पर हमला बोला। पार्टी नेताओं ने कहा कि जब भाजपा व
विज्ञापन

आरएसएस न्याय की देवी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो वह दलित समाज के कार्यकर्ताओं को क्या सम्मान दे सकते हैं। बसपा विधायक मोहम्मद गाजी ने कहा कि हम अपनी जान तो दे सकते हैं, परंतु  अपनी नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अफजलगढ़ में बसपा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने बसपा सुप्रीमो मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। रविवार को बसपा के वरिष्ठ नेता शेख इरशाद हुसैन के निवास पर आयोजित बैठक में मिशन 2017 को  सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार गांव-गांव करने का निर्णय लिया गया।


बसपा मंडल कोआर्डिनेटर अखिलेश कुमार  हितैषी ने कहा कि आज प्रदेश में बसपा की बढ़ती लोकप्रियता से अन्य दल घबराए हुए हैं। इसलिए भाजपा अब आक्रामक हो रही है। बसपा पूरे देश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। हाफिज अय्यूब ने मोहम्मद फहद यजदानी के कार्यों की सराहना की। सम्मेलन में पूर्व प्रधान हिद हुसैन, हाजी मुहम्मद रजी, मो. हारुन शाहबुद्दीन अंसारी, पूर्व प्रधान जाहिद उस्मानी, अब्दुल रजाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed