फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Target of four thousand, sugarcane sown in two thousand hectares

Bijnor News: चार हजार का लक्ष्य, दो हजार हेक्टेयर में हुई गन्ने की बुवाई

Sat, 30 Nov 2024 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Target of four thousand, sugarcane sown in two thousand hectares
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। किसानों ने इस बार शरदकालीन बुवाई के दौरान 0238 गन्ने की प्रजाति को पूरी तरह से नकार दिया है। 0238 गन्ने की वाई नहीं की। सबसे ज्यादा बुवाई उन्नतशील प्रजाति 0118 और 16201 प्रजाति के बीज से की है।
गन्ना विभाग की ओर से इस बार चार हजार हेक्टेयर में शरदकालीन गन्ने की बुवाई का लक्ष्य था। मगर, दो हजार हेक्टेयर में ही बुवाई हो सकी है।
यह पिछले साल की तुलना में दोगुने क्षेत्रफल में है।गन्ना परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि गन्ना विभाग की ओर से इस बार धामपुर क्षेत्र को चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ने की बुवाई का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

गन्ने की बुवाई लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हो सकी है। इस बार करीब 2000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में ही बुवाई हो सकी। पिछले साल तीन हजार हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई हुई थी।अच्छी बात यह है कि इस बार किसानों ने 0238 प्रजाति के गन्ने की बुवाई नहीं की। किसानों ने पहले से ही 0238 प्रजाति की बुआई न करने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके स्थान पर किसानों ने सबसे अधिक उन्नतशील प्रजाति 0118 ,16201, 13235 और 150 23 प्रजाति के गन्ने से बुवाई की है। 70 प्रतिशत से ज्यादा किसानों से पंचामृत विधि अपनाकर ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई की, जो अच्छी पैदावार के लिए उत्कृष्ट प्रयास है।

n तापमान में भारी गिरावट आने पर गन्ने की बुवाई न करें एससीडीआई अमित कुमार पांडेय का कहना है कि अब सर्दी बढ़ने के कारण तापमान में भारी गिरावट आ रही है ।ऐसे में किसान एक-दो दिन के भीतर बुवाई कर लें। यदि तापमान में और गिरावट आती है तो गन्ने की बुवाईन करें। क्योंकि अधिक ठंड के कारण गन्ने का जमाव ठीक से नहीं होता।यदि उन्हें गन्ने की बुवाई करनी है तो एक-दो दिन के भीतर पूरी कर लें। सही तरीके से की गई बुवाई से अच्छी पैदावार मिलती है औरकिसानों को लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed