{"_id":"6ab5866cc96d894ad60656d2","slug":"factory-owner-arrested-in-connection-with-fireworks-residue-explosion-incident-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-191093-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आतिशबाजी अवशेष विस्फोट प्रकरण में आरोपी फैक्टरी स्वामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आतिशबाजी अवशेष विस्फोट प्रकरण में आरोपी फैक्टरी स्वामी गिरफ्तार
विज्ञापन
धामपुर में पुलिस गिरफ्त में शेरकोट में आतिशबाजी अवशेष विस्फोट कांड का आरोपी स्रोत संवाद
शेरकोट। पुलिस ने शेरकोट के वाजिदपुर गांव में आतिशबाजी अवशेष में हुए विस्फोट के मामले में आरोपी आतिशबाजी फैक्टरी के स्वामी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर चालान किया है।
बृहस्पतिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 20 सितंबर को शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर स्थित बंद पड़े ईंट भट्टे के पास पड़े आतिशबाजी के अवशेष में विस्फोट हो गया था। जिसमें दो किशोर गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना के बाद घायल किशोरों के परिजनों की तहरीर पर पटाखा फैक्टरी संचालकों सहित पांच नामजद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार को आतिशबाजी फैक्टरी संचालक आरोपी मुकेश रघुवंशी निवासी ग्राम नूरपुर छिपरी को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि घटना में नामजद दो आरोपी पहले ही जेल में बंद है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उधर इस हादसे में घायल दोनों किशोरों का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है।