फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tandava web series actor's effigy burnt

तांडव वेब सीरीज के अभिनेता का फूंका पुतला

Fri, 22 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tandava web series actor's effigy burnt
तांडव वेब सीरीज के अभिनेता का फूंका पुतला
विज्ञापन

मंडावर/किरतपुर। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वेब सीरीज तांडव के अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं ने कहा वेब सीरीज तांडव में भगवान शिव व राम का भेष धारण कर हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहे गए हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्रिएटिविटी और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर केवल हिंदू धर्म को बदनाम करने की सोची समझी साजिश रची जा रही है। इस दौरान जिला संयोजक अंकित राठी, लालबहादुर कर्णवाल, संदीप कुमार, कुंवर चौहान, विकास कश्यप, गगन वाल्मीकि, सुरेश चौहान आदि मौजूद रहे। उधर किरतपुर में नगर में हिंदू जागरण मंच के जिलामंत्री अंशुल आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौराहा पर निमार्ता व अभिनेता सैफ अली खान का पुतला फूंककर नारेबाजी की। शुक्रवार को कार्यकर्ता गांधी वाटिका पर एकत्र हुए। कहा हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने सरकार से फिल्म पर तुरंत पाबंदी लगाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक की अनुपस्थिति में एसएसआई सुशील तोमर को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अंशुल आर्य, अमित शर्मा, सुमित चौधरी, आर्यन गिरि, दर्शित चौधरी, शिवम सिंघल, राजन वाल्मीकि, विशाल, नानू, मोनू, ऋतिक, पीयूष, विनीत, हर्षित राजपूत, विकास, आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed