फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Take samples of milk from the dairies and send them for investigation

फूड टीम ने डेयरियों से दूध के नमूने लेकर जांच को भेजे

Wed, 03 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Take samples of milk from the dairies and send them for investigation
डेयरियों से दूध के नमूने लेकर जांच को भेजे
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने डेयरियों से दूध के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला को भेज दिए। इस दौरान इनमें से किसी भी डेयरी पर दूध में कोई केमिकल मिलाकर बेचने का प्रमाण नहीं मिला। टीम ने खाद्य डेयरी संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने और बार बार साबुन से हाथ धोने के निर्देश दिए।

बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने लॉकडाउन के करीब दो माह बाद डेयरियों से दूध के नमूने लेकर अभियान की शुरुआत की। टीम ने बिजनौर शहर के बैराज रोड, बेेगावाला रोड, चांदपुर रोड, हल्दौर रोड पर स्थित दूध की डेयरियों एवं उन पर दूध बेचने वाले करीब दर्जन भर दुग्ध विक्रेताओं का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी डेयरी पर दूध में कोई अपमिथक का प्रमाण नहीं मिला। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के अनुसार संदेह के आधार पर हीमपुर थाना क्षेत्र के गांव रावटी स्थित लोकेंद्र कुमार, फरीदपुर भोगन निवासी मुख्तार आदि की डेयरी से दूध के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला को भेजे गए। उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित परचून की दुकानों पर प्रतिबंधित इंजेक्शन ऑक्सीटोक्सीन बेचा जा रहा है, जो कि पूर्णत: नियम विरुद्ध है। परचून की दुकानों का भी निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी दुकान पर यह इंजेक्शन बिकता हुआ पाया गया तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। टीम में जिला अभिहीत अधिकारी पंकज कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह, तेजबहादुर सिंह, हितेंद्रपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, मोहित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed