{"_id":"5de802ea8ebc3e54893c5f24","slug":"take-advantage-of-labor-department-schemes-by-registering-nazibabad-news-mrt4570686144","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम प्रवर्तन विभाग ने व्यापारियों को दिए दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम प्रवर्तन विभाग ने व्यापारियों को दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन
पंजीयन कराकर श्रम विभाग योजनाओं का उठाएं लाभ
नजीबाबाद। श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को पंजीयन कराने, पेंशन योजना का लाभ लेने तथा नियमानुसार विभाग से लाइसेंस जारी कराने संबंधी प्रक्रिया की जानकारी दी।
उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से आयोजित बैठक में श्रम प्रवर्तन विभाग द्वारा कारोबारियों के हितों में चलाई जा रही योजनाओं और पंजीयन संबंधी जानकारी दी। श्रम विभाग के आयुक्त प्रदीप कुमार, प्रवर्तन अधिकारी बिजनौर, सुरेश कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अनिल कुमार धीमान के निर्देशन में पंजीयन कैंप आयोजित किया गया। इसमें व्यापारियों को श्रम विभाग द्वारा छोटे-बड़े व्यापारियों के लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने व्यापारियों को पंजीयन के साथ पेंशन योजना की जानकारी दी। श्रम विभाग के अधिकारियों ने मॉल की भांति कारोबार से जुड़े व्यापारियों से अपने-अपने लाइसेंस बनवाकर विभाग की कार्रवाई से बचने की सलाह दी। उप्र. व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय सचिव शिवकुमार माहेश्वरी, नगर मंत्री शाहिद सिद्दीकी, नानक चंद आढ़ती, इकबाल मिर्जा, नईम टाटा, योगेश राजपूत, सुशील शर्मा, इरशाद अहमद, जाहिद खां, दीपक जैन, सुधीर अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी रहे।