फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   sweet Supporters of Prime Ministerial candidate share holding

रसगुल्ले बांटते प्रधान पद प्रत्याशी के समर्थक पकड़े

Thu, 03 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 03 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
sweet Supporters of Prime Ministerial candidate share holding
मंडावर। ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थन में वोटरों में ट्रैक्टर ट्राली से रसगुल्ले बांटना भारी पड़ गया। पुलिस ने प्रत्याशी सहित चार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही रसगुल्लों की भी जांच कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन


ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के की ग्राम पंचायत खुड़ाहेड़ी में कबूलपुर गांव जुड़ा है। गांव कबूलपुर निवासी अनिल कुमार प्रधान पद के लिए प्रत्याशी है।

बुधवार सुबह अनिल का भाई राजकुमार गांव कबूलपुर के बबलू व सोमपाल तथा खुड़ाहेड़ी के सत्ते के साथ गांव खुड़ाहेड़ी में वोटरों को रसगुल्ले का एक-एक किलो का डिब्बा बांट रहा था।
विज्ञापन


डिब्बे ट्रैक्टर-ट्राली में रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचकर रसगुल्ले अपने कब्जे में ले लिए। साथ ही ट्रैक्टर को भी सीज कर दिया। पुलिस प्रत्याशी के समर्थकों के पास मिले रसगुल्लों की शुद्धता की जांच खाद्य सुरक्षा विभाग से कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसओ सुरेंद्र पचौरी के मुताबिक वोटरों को कुछ देकर लुभाने की कोशिश करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खुड़ाहेड़ी से पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। प्रधान पद के प्रत्याशी पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed