फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Suspended teacher of SBD College reinstated after six years

Bijnor News: एसबीडी कॉलेज की निलंबित शिक्षिका छह साल बाद बहाल

Sun, 30 Jun 2024 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Suspended teacher of SBD College reinstated after six years
धामपुर। छह साल से निलंबित चल रही सौभाग्यवती बाई दानी (एसबीडी) महिला महाविद्यालय की राजनीति विभाग की अध्यक्ष डाॅ. आभा अग्रवाल को प्रशासक एसडीएम रितु रानी ने शुक्रवार को विश्व विद्यालय के आदेशों के अनुपालन में कार्यभार ग्रहण करा दिया। इसके साथ ही शिक्षिका ने सेवानिवृत्त वर्ष से दो साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए प्रत्यावेदन दे दिया। इसे प्रशासक ने स्वीकार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसबीडी महिला महाविद्यालय के तत्कालीन प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल ने राजनीति विभाग की अध्यक्ष डाॅ. आभा अग्रवाल को शैक्षिक वातावरण को खराब करने, छात्राओं को पढ़ाने में रुचि न लेने सहित कई गंभीर आरोपों के चलते 11 अगस्त 2018 को निलंबित कर दिया था। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से डॉक्टर आभा अग्रवाल के निलंबन को सुनवाई के बाद 21 मार्च 2024 को बहाल कर दिया था।
विज्ञापन

इसके अनुपालन में डाॅ. आभा अग्रवाल को प्रबंधक विजयकुमार अग्रवाल की ओर से कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा रहा था। गत सप्ताह डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने विजयकुमार अग्रवाल को प्रबंधक पद से हटाते हुए धामपुर की एसडीएम रितु रानी को कॉलेज का प्रशासक नियुक्त किया है। बतौर प्रशासक पद के अधिकारों का प्रयोग करते हुए एसडीएम ने शुक्रवार को डाॅ. आभा अग्रवाल को विश्वविद्यालय के आदेशों के अनुपालन में उनके कार्यालय में लगे ताले को खुलवाकर कार्यभार ग्रहण करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




30 जून 2026 को पूरा हो रहा था कार्यकाल

कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. पूनम चौहान ने बताया कि डाॅ. आभा अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही प्रशासक को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए प्रत्यावेदन पेश किया है। इसे प्रशासक एसडीएम रितु रानी ने स्वीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डॉ. अग्रवाल का सेवानिवृत्ति वर्ष 62 साल की आयु तक है, जो 30 जून 2026 को पूरा हो रहा है। मगर, उन्होंने दो साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed