फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Survey of entity assets will be done through GIS system

जीआईएस प्रणाली से निकाय परिसंपत्तियों का होगा सर्वे

Wed, 12 Oct 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Survey of entity assets will be done through GIS system
जीआईएस प्रणाली से निकाय परिसंपत्तियों का होगा सर्वे
विज्ञापन

धामपुर। शेरकोट नगर पालिका में निकाय परिसंपत्तियों को अभिलेखों के अनुसार पूरी तरह से अपडेट करने के लिए भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) से सर्वे होगा। पालिका के अधिकारियों की ओर से योजना तैयार कर ली गई है। पालिका बोर्ड से सहमति मिलते ही सर्वे शुरू करा दिया जाएगा।
पालिका के ईओ धर्मराज राम ने बताया कि पालिका की ओर से अब तक विभिन्न रिकार्ड 1359 फसली, चकबंदी प्रपत्र 41-42, राजस्व खतौनियों से खसरा नंबर के हिसाब से मिलान कर अब 50 बीघा निकाय की संपत्ति को अतिक्रमण और अवैध कब्जों से मुक्त कराया जा चुका है।
विज्ञापन

बताया गया कि इसकी जमीन की कीमत 50 करोड़ रुपये से अधिक की थी। अनुमान है कि अभी और निकाय की कुछ ऐसी संपत्तियां हैं, जिन पर लोगों ने अतिक्रमण और अवैध तौर पर कब्जे कर रखे हैं। इसका पता केवल जीआईएस सर्वे से ही लगाया जा सकता है। पालिका की ओर से निकाय परिसंपत्तियों का सही प्रकार से पता लगाने को जीआईएस सर्वे कराया जाएगा। योजना तैयार है। पालिका बोर्ड से सहमति मिलते ही पालिका की ओर से सर्वे शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संरचनात्मक डाटाबेस पर होता है आधारित
पालिका के ईओ ने बताया कि भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली को तीन तरीकों से देखा जा सकता है। एक तरीका डेटाबेस है। एक तरह से यह भूज्ञान की सूचना प्रणाली होती है। बुनियादी तौर पर जीआईएस प्रणाली मुख्य रूप से संरचनात्मक डाटाबेस पर आधारित होती है, जो भौगोलिक सूचकों पर आधारित होती है। दूसरा तरीका है मानचित्र, यह ऐसे मानचित्रों का समूह होता है जो पृथ्वी की सतह संबंधी बातें विस्तार से बताते हैं। यह डेटाबेस के लिए इंटरफेस का कार्य भी करते हैं। इनके जरिये स्थानिक पृच्छा (spatial query) की जा सकती है। तीसरा तरीका है प्रतिरूप, यह सूचना परिवर्तन उपकरणों का समूह होता है, जिसके माध्यम से वर्तमान डाटाबेस द्वारा नया डाटाबेस बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed