फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Supply officer suspended in case of less ration distribution

Bijnor News: कम राशन वितरण मामले में आपूर्ति अधिकारी निलंबित

Wed, 17 Jul 2024 05:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Supply officer suspended in case of less ration distribution
गांव करमसखेड़ी में कम राशन वितरण का मामला
विज्ञापन

शासन से आई टीम ने एक सप्ताह पूर्व की थी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। शासन ने आपूर्ति अधिकारी अमित कुमार को निलंबित कर दिया। शासन से आई टीम ने एक सप्ताह पूर्व कम राशन वितरण प्रकरण में गांव करमसखेड़ी में जांच की थी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है।
गांव करमसखेड़ी के भाजपा नेता मो. सखावत हुसैन, रुबी, लईक, गुलशन आदि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर राशन डीलर महमूद रजा द्वारा कम राशन वितरण किए जाने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की ओर से शिकायत को संज्ञान में लिया गया। एक सप्ताह पूर्व शासन से तीन सदस्य जांच दल बीडीओ नजीबाबाद के साथ गांव पहुंचा था। राशन संबंधी अनियमितताओं की जांच में पांच किलो के स्थान पर चार किलो राशन वितरण सहित अनियमितताओं की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

शासन ने टीम की जांच रिपोर्ट मिलते ही आपूर्ति अधिकारी अमित कुमार को निलंबित कर दिया। अमित कुमार को बरेली मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। डीएसओ बिजनौर अभय कुमार ने निलंबन की पुष्टि की। धामपुर के आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को नजीबाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed