फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Supervisor's dead body found in Afzalgarh's Birla Farm

Bijnor News: अफजलगढ - बिरला फार्म में मिला सुपरवाइजर का शव

Fri, 19 May 2023 09:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 May 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Supervisor's dead body found in Afzalgarh's Birla Farm
सुपरवाइजर शमीम अहमद का फाइल फोटो।
- परिजनों ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। बिरला फार्म में सुपरवाइजर का शव पड़ा मिला। उसके परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों सहित मौके पर मौजूद अन्य लोगो से जानकारी हासिल की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।


शमीम अहमद उर्फ पप्पू (45) पुत्र कदीर अहमद बिरलाफार्म में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। फार्म पर बने आवास में परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार सुबह वह करीब 6 बजे मोलझड़ी के खदरी में सड़क किनारे वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। जिसे परिजन उपचार के लिए रसूलपुर फिर अफजलगढ़ निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर सीओ भरत कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे ओर घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों सहित मौके पर मौजूद मजदूरों से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक आशीष तोमर ने बताया कि तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बिरला फार्म मैनेजर महेंद्रमान सिंह शेखावत ने बताया कि खेत पर मजदूर कार्य कर रहे थे। सुपरवाइजर शमीम अहमद और दारा सिंह भी खेत पर मौजूद थे। अचानक शमीम के सीने में दर्द हुआ। मौके पर मौजूद लोग उपचार के लिए शमीम को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। शमीम की तबीयत खराब होने की जानकारी सर्किल इंचार्ज भूपेंद्र श्रीवास्तव ने उन्हें दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed