Bijnor: चंपत राय के आवास पर हुआ सुंदरकांड, जिले में निकलीं शोभायात्राएं, हर तरफ दिखा उत्साह का माहौल
Bijnor News : बिजनौर में सोमवार को चंपत राय के आवास पर सुंदरकांड हआ। वहीं, पूरे शहर में जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान शहर में हर तरफ उत्साह का माहौल दिखा।
विस्तार
अवध में रामलला विराजे तो बिजनौर जिले के मंदिरों में पूजा अर्चना और सामूहिक भोज का सिलसिला चला। शहर में जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गईं। वहीं, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव चंपत राय बंसल के मोहल्ला सरायमीर स्थित पैतृक आवास पर सुंदरकांड व कीर्तन हुआ।
नूरपुर के गांव मोरना में देवता रामलीला समिति की ओर से यज्ञ करते हुए शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला समिति के अध्यक्ष नितिन चौहान, कोषाध्यक्ष पीतम सिंह, ग्राम प्रधान उमेश शेखावत, भाजपा मंडल महामंत्री नीरज शेखावत, मैनेजर वीरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, डॉ. सूरजभान सिंह आदि मौजूद रहे। शिव दुर्गा मंदिर के पुजारी ब्रह्मानन्द शर्मा ने मुख्य यजमान दंपति ब्लाक प्रमुख रासु आकांक्षा चौहान ने पूजा अर्चना कराई। एमएलसी अशोक कटारिया, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, भाजपा नेता सीपी सिंह, नगर अध्यक्ष निशांत कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
अफजलगढ़ क्षेत्र में बाला सेवा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। विहिप के प्रखंड अध्यक्ष रोबिन अग्रवाल, मुकेश शर्मा, संजय लोहिया का सहयोग रहा। हल्दौर में पोखर बाजार के शिव मंदिर, बिजलीघर परिसर के मंदिर, मोहल्ला खेड़ा बाबा जमनादास मंदिर में पूजा अर्चना की गई। नगर मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल, ऋषभ रस्तोगी, अनिल सिंह, हृदेश चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं गांव लाड़नपुर में प्राचीन मनोकामना सिद्धपीठ स्वयंभू झारखंडी मंदिर में पुजारी भूपेंद्र ने पूजा अर्चना की।
स्योहारा में पंडित सुजीत भारद्वाज द्वारा हवन पूजन किया। लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधायक अशोक राणा, ईपी सुखवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख उज्जवल चौहान, डा. मनोज वर्मा, मुकेश रस्तोगी, शिव मंदिर पर शैंकी रस्तोगी, अनिल कुशवाहा, विभाग प्रचारक मुकेश गुप्ता आदि ने अखंड पाठ का आयोजन किया।
राजा का ताजपुर के प्राचीन बड़ा शिव मंदिर, मां चामुण्डा देवी मंदिर, गौरी शंकर शिव मंदिर बस स्टैण्ड, शिव मंदिर सैनी धम॔शाला, शिव बाला जी धाम मंदिर, शिव मंदिर नई बस्ती, शिव मंदिर खलियापार में हवन हुआ।
कोतवाली देहात में श्री रामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अकबराबाद स्थित चंडी देवी पुलिस चौकी पर भंडारा किया गया। व्यापार मंडल कोतवाली देहात द्वारा सुंदरकांड की पुस्तक वितरित की गई। शादीपुर, शाहपुर सैदू में सुंदरकांड के बाद शोभायात्रा निकाली गई।
किरतपुर के श्री ठाकुर द्वारा मंदिर में पंडित प्रभु दत्त डबराल ने हवन पूजन के साथ श्री राम दरबार और लड्डू गोपाल की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। मुख्य यजमान राजीव अग्रवाल उनकी पत्नी रितु अग्रवाल और शंकर लाल कश्यप सपत्नीक रहे। श्री रामलीला रंगमंच पर रामचरित्रमानस के पाठ के समापन पर प्रसाद का वितरण किया। श्री निर्लेश्वर महादेव मंदिर पर सुंदर काण्ड हुआ।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कंगना रनौत का अंदाज..., चेहरे पर हंसी और जुबां पर जय श्रीराम के जयकारे, रामनगरी में जमकर झूमीं
छाछरी मोड़ और उलेढ़ा के शिव मंदिर में हवन और शोभायात्रा निकाली गई। सलेमपुर, फैजीपुर, ढोलनपुर, महमूद खादर आदि गांव में भी झांकी एवं जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। पैजनिया में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुशील, किशन सिंह, पुष्पराज त्यागी, महादेव महाराज, रमन त्यागी, संजीव त्यागी, शंकर, अनुराग त्यागी, विकास, हर्ष त्यागी आदि का योगदान रहा।
यह भी पढ़ें: Ayodhya: अद्भुत है भव्य राम मंदिर के अंदर का नजारा, सुंदरता देख गदगद हुए भक्त, दिल को छू जाएंगी ये तस्वीरें
चंपत राय के आवास पर हुआ सुंदरकांड
नगीना में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव चंपत राय बंसल के मोहल्ला सरायमीर स्थित पैतृक आवास पर सुंदरकांड व कीर्तन हुआ। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने चंपत राय बंसल के छोटे भाई सुनील बंसल को पटका पहनाकर और रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने रामायण भेंटकर स्वागत किया। शलभ गोयल, सौरभ गोयल, विहिप के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, मोहित गोयल, संजीव अग्रवाल विक्की आदि पर मौजूद रहे। उधर, बड़ा मंदिर मुक्तेश्वर नाथ में आयोजित भजन कीर्तन में एसडीएम, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष साहू सलिल अग्रवाल, प्रबंधक मुकेश अग्रवाल आले, ट्विंकल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। गांधी मूर्ति पर भाजपा नेता सचिन पाल वाल्मीकि ने भंडारा कराया। मां दुर्गा-मां काली के मंदिर पर पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने हवन पूजन और भंडारा कराया। विनीत अग्रवाल बिन्नू, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, नगर अध्यक्ष नीरज बिश्रोई, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे।