{"_id":"62aa21b8c09ba559146462af","slug":"summer-vacation-is-complete-council-schools-will-open-in-the-district-today-bijnor-news-mrt593024895","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्म अवकाश पूरा, आज खुलेंगे जिले में परिषदीय स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्म अवकाश पूरा, आज खुलेंगे जिले में परिषदीय स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्म अवकाश पूरा, आज खुलेंगे जिले में परिषदीय स्कूल
बिजनौर। ग्रीष्मावकाश पूरा होने के उपरांत बृहस्पतिवार (आज) को जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थित होना सुनिश्चित किया जा रहा है। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का पहला दिन उत्सव के साथ मनाया जाएगा। निजी स्कूलों में शिक्षण कार्य एक से चार जुलाई के बीच में शुरू होगा।
इस बार शासन व विभाग ने ग्रीष्मावकाश के उपरांत 16 जून से परिषदीय स्कूल खुल रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने की तैयारी कर ली है। अफसरों का कहना है कि सर्दियों में हुए अवकाश को गर्मी के अवकाश से कटौती की गई है। इस कारण 16 जून से विद्यालयों में पढ़ाई शुरू की जा रही है। जबकि निजी स्कूल जुलाई में खुलेंगे। जनपद में गर्मी अभी भी बहुत हो रही है, ऐसे में विद्यालयों छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति विभाग व शिक्षकों के लिए एक चुनौति बनेगी। शिक्षा अधिकारियों ने सभी शिक्षकों से कहा कि पहला दिन उत्सव के रूप में ही मनाया जाए। स्कूलों में छात्र 7.30 बजे से 12.30 बजे तक ही रहेंगे, जबकि शिक्षक एक घंटा और देर तक रहेंगे। शिक्षकों का कहना है कि अभी भीषण गर्मी हो रही है। जनपद का पारा 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। ऐसे में विद्यालयों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जुलाई से ही शिक्षण कार्य शुरू होना चाहिए।
ग्रीष्म अवकाश के बाद बृहस्पतिवार से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य आरंभ हो रहा है। छात्रों की उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा रखने के लिए पहला दिन उत्सव के रूप में ही मनाया जाएगा। पहले दिन खेल-खेल में ही बच्चों को पढ़ाया जाएगा
विज्ञापन
- जयकरन यादव, बीएसए