फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sukanya Samriddhi Yojana accounts will be opened till 27

27 तक खोले जाएंगे सुकन्या समृद्धि योजना के खाते

Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana accounts will be opened till 27
27 तक खोले जाएंगे सुकन्या समृद्धि योजना के खाते
विज्ञापन

बिजनौर। डाक विभाग की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना के 67514 खाते बिजनौर मंडल में खोले जा चुके हैं। वहीं, अब डाक विभाग 27 अगस्त तक सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की एक स्पेशल ड्राइव चला रहा है।
डाक विभाग ने साल 2022-23 में अब तक 3,464 सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले खोले हैं। अप्रैल से अब तक सुकन्या के खाते में खाताधारकों ने 13 करोड़ रुपये से अधिक जमा कराए हैं। साथ ही डाक विभाग ने अपनी समस्त योजनाएं जनता तक पहुंचाने के लिए अप्रैल 2022 से अब तक 52 व्यवसायिक मेलों का आयोजन किया है। ग्राहक जागरूकता एवं व्यवसाय शिविर अधिकांश ग्रामीण स्तर पर शाखा डाकघर में आयोजित किए गए हैं। शिविर में बचत खाता, आवर्ती खाता, सावधि खाता, सुकन्या खाता, प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना, डाक जीवन बीमा आदि योजनाओं के बारे में ग्राहकों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष में डाक विभाग ने 200 व्यावसायिक मेलों के आयोजन का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस वित्तीय वर्ष बिजनौर मंडल में 52 व्यवसायिक मेले आयोजित हुए हैं। डाक अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि बिजनौर मंडल में 10 साल से कम की सभी बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने का लक्ष्य है। डाक विभाग प्रत्येक नागरिक तक अपनी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed