धामपुर। आरएसएम इंटर काॅलेज के मैदान में बुधवार को पूर्वी क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता हुई। एसडीएम मोहित कुमार ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। मार्च पास्ट की सलामी ली। 800 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में सुहेल खां एमक्यू इंटर कॉलेज स्योहारा, प्रमोद कुमार व आलोक कुमार आरएसएम इंटर कॉलेज, 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा, कामिनी गांधी इंटर कॉलेज मनकुआ व सानिया एमक्यू इंटर कॉलेज, 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी गांधी इंटर कॉलेज मनकुआ, कोमल आरएसपी स्योहारा, अर्पिता बमनौली, 800 मीटर जूनियर बालक वर्ग में कुणाल आरएसपी स्योहारा, हिमांशु कुमार केएम इंटर कॉलेज धामपुर, रितिक कुमार आरएसएम धामपुर ने क्रमश: प्रथम, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को एसडीएम की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव, कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रेखा रानी, केएम इंटर कॅलेज के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र, जिला मंत्री विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।