फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane speculative performance will start from July 20 in the district

Bijnor News: जिले में ग्रामवार 20 जुलाई से शुरू होगा गन्ना सट्टा का प्रदर्शन

Fri, 19 Jul 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 Jul 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane speculative performance will start from July 20 in the district
बिजनौर। जनपद में 20 जुलाई से ग्रामवार गन्ना सट्टा (गन्ना सर्वे) का प्रदर्शन शुरू होगा। ग्रामवार इस प्रदर्शन में गन्ना समिति व चीनी मिलों के कर्मचारी सट्टा प्रदर्शन में किसानों को सर्वे समेत 63 कालम प्रदर्शित करेंगे। यदि किसी किसान से गन्ना सर्वे, खतौनी आदि में कमी होगी, तो उसे मौके पर निस्तारित करेंगे।
विज्ञापन

आगामी गन्ना पेराई सीजन की तैयारी में चीनी मिलें व गन्ना विभाग जुटे हुए हैं। गन्ना सर्वे के उपरांत विभाग के गन्ना निरीक्षक व चीनी मिल कर्मचारियों के साथ गांव-गांव जाकर सट्टा प्रदर्शन करेंगे। इस बार प्रदर्शन कर्मचारियों को 63 कालम पर करेंगे। विभाग के अनुसार कर्मचारी पौधे का गन्ना सर्वे, सट्टा में लगी खतौनी का ग्रामवार, किसान वार प्रदर्शन करेंगे। गन्ना पौधा के प्लाटों का पारिवारिक बंटवारा, जमीन संबंधित संशोधन, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, सप्लाई मोड, सप्लाई प्वाइंट, बेसिक कोटा, कुल गन्ना क्षेत्रफल आदि सभी आंकड़ों का किसान वार प्रदर्शन करें। विभाग किसानों से अपील कर रहा है कि सट्टा प्रदर्शन में शामिल कर अवलोकन करें। कर्मचारी प्रदर्शन दिखाने के बाद किसानों के हस्ताक्षर कराएंगे।
विज्ञापन


- पहले दी जाएगी सूचना
गन्ना विभाग के अनुसार गन्ना सर्वे अर्थात सट्टा प्रदर्शन ग्राम वार होगा। परंतु जिस गांव में सट्टा प्रदर्शन किया जाएगा। उसकी सूचना गांवों के किसानों को एक दो दिन पहले फोन मैसेज आदि के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मौके पर ही कराएं निराकरण
गन्ना सर्वे के उपरांत गन्ना सट्टों का ग्रामवार प्रदर्शन ग्रामवार बीस से शुरू होने जा रहा है। किसान सट्टा प्रदर्शन में पहुंचकर अपना गन्ना सर्वे, पर्ची, आधार, मोबाइल नंबर आदि बारीकी से देख लें। गलत हो तो वहीं उसका निराकरण करा लें। ताकि उन्हें बाद में परेशानी न उठानी पड़े। - पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed