फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane sold for 1900 crores, 632 crores outstanding

जिले के किसानों ने बेचा 1900 करोड़ से ज्यादा का गन्ना

Sun, 23 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane sold for 1900 crores, 632 crores outstanding
1900 करोड़ का बेचा गन्ना, 632 करोड़ बकाया
विज्ञापन

बिजनौर। गन्ने की बंपर पैदावार हुई, 1900 करोड़ से ज्यादा का गन्ना शुगर मिलों को भी दे दिया, लेकिन 632 करोड़ से ज्यादा भुगतान अटका हुआ है। मिल मालिक मनमानी कर भुगतान दबाए बैठे हैं, यदि नियमानुसार समय पर भुगतान होता रहे तो, किसानों को आर्थिक मजबूती मिल सकती है।

गन्ना और दूध जिले के किसानों की आमदनी का मुख्य जरिया हैं। खेतों में मुख्य रूप से किसान गन्ने की फसल पर ही यकीन करते हैं। जिले की खेती लायक जमीन के आधे रकबे में केवल गन्ने की फसल ही खड़ी है। इसका मुख्य कारण है कि गन्ने की फसल बिकने की गारंटी होती है। जिले के किसान औसतन 3100 से 3500 करोड़ तक का गन्ना हर साल चीनी मिलों को बेचते हैं। गन्ने से होने वाली आमदनी से ही पूरे साल किसानों के घर का खर्च चलता है। इस वजह से जिले में गन्ने का रकबा हर साल बढ़ता जा रहा चालू पेराई सत्र में भी किसानों को गन्ने की फसल अच्छा मुनाफा दे रही है। आधा पेराई सत्र खत्म होने के बाद किसान चीनी मिलों को करीब 1900 करोड़ का गन्ना बेच चुके हैं। अभी भी खेतों में काफी गन्ना है। पिछले साल के मुकाबले इस साल गन्ना उत्पादन भी बढ़ा है। पिछले साल किसानों ने चीनी मिलों को करीब 3200 करोड़ का गन्ना बेचा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि गन्ना बेचकर इस साल किसानों की जेब में पिछले साल से भी ज्यादा पैसा आएगा।
विज्ञापन

चीनी मिल गन्ना बेचा भुगतान बकाया
धामपुर 374.81 295.11 33.76
स्योहारा 348.91 217.62 87.01
बिलाई 260.28 18.79 210.60
बहादरपुर 211.46 173.15 12.27
बरकातपुर 233.55 92.02 109.66
बुंदकी 217.39 175.14 12.74
चांदपुर 109.39 2.15 92.04
बिजनौर 69.20 00 59.44
नजीबाबाद 90.22 63.45 15.06
कुल 1915.25 1037.46 632.62
नोट : गन्ना विभाग से जारी आंकड़ा, धनराशि करोड़ में हैं। गन्ना खरीद 22 फरवरी तक की है। भुगतान 14 दिन पूर्व खरीदे गए गन्ने का है।
- करा रहे भुगतान - डीसीओ
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार किसानों को लगातार भुगतान कराया जा रहा है। भुगतान न करने वाली चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed