फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane remembered in times of trouble

मुसीबत की घड़ी में याद आया गन्ना

Sat, 28 Mar 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane remembered in times of trouble
मुसीबत की घड़ी में याद आया गन्ना
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भी गन्ना बड़ा हथियार बनने जा रहा है। चीनी मिलें अब गन्ने से बनने वाले इथनॉल से सैनिटाइजर बनाएंगी। मिलें पहली बार सैनिटाइजर बनाएंगी। सैनिटाइजर नगर पालिकाओं को छिड़काव के लिए दिया जाएगा। आम जनता को भी सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। सैनिटाइजर की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने तीन चीनी मिलों धामपुर, स्योहारा व बरकातपुर चीनी मिल को सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया है।
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश लॉकडाउन है। सभी कोरोना को हराने के लिए स्वच्छता का पूरा ध्यान रख रहे हैं। ऐसे में सैनिटाइजर, हैंडवॉश की भारी डिमांड है। सैनिटाइजर की डिमांड इतनी ज्यादा है कि बाजार में सैनिटाइजर ढूंढे नहीं मिल रहा है। प्रिंट रेट से करीब दोगुने दामों पर सैनिटाइजर बेचा गया। नगर पालिका बैक्टीरिया के खात्मे के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करती है। अब नागरिक मांग कर रहे हैं कि कीटनाशक दवाइयों की जगह सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाए। बाजार में इतनी मात्रा में सैनिटाइजर नहीं है कि किसी एक बिल्डिंग का भी सैनिटाइजेशन किया जा सके। ऐसे में गन्ना ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में काम आएगा। प्रशासन की ओर जिन तीन चीनी मिलों को सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया गया है, वे मिलें गन्ने से बनने वाले इथनॉल से सैनिटाइजर बनाएंगी। इनके अलावा जैन डिस्टलरी व मोहित केमिकल्स को भी सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस दिया गया है।
विज्ञापन

मिलों ने किया काम शुरू
प्रति क्विंटल गन्ने में दो लीटर सैनिटाइजर बनाया जाएगा। बरकातपुर चीनी मिल को दो हजार लीटर सैनिटाइजर प्रतिदिन बनाने की अनुमति दी गई है। धामपुर चीनी मिल को मार्च में आठ हजार लीटर सैनिटाइजर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
चीनी मिलों में कर्मचारियों व किसानों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मिल में किसानों के हाथ सैनिटाइजर से साफ कराए जा रहे हैं। उन्हें भीड़ में एकत्र नहीं होने दिया जा रहा है। मिल में आने वाले कर्मचारियों को मास्क दिए गए हैं। शिफ्ट खत्म व शुरू होने के समय कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।
मिल गया लाइसेंस
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार चीनी मिलों को सैनिटाइजर बनाने का लाइसेंस मिल गया है। ये चीनी मिल सैनिटाइजर बनाने की तैयारी में लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed