फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sugarcane production increased in crop cutting

क्रॉप कटिंग में बढ़ा गन्ने का उत्पादन

Sun, 12 Jan 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane production increased in crop cutting
क्रॉप कटिंग में बढ़ा गन्ने का उत्पादन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में इस साल गन्ने का उत्पादन बढ़ेगा। क्रॉप कटिंग में गन्ने का उत्पादन बढ़ा हुआ आ रहा है। किसान भी उत्पादन पिछले साल के मुकाबले अधिक बता रहे हैं। पिछले साल क्रॉप कटिंग में गन्ना उत्पादन 805 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक निकला था। लेकिन इस साल उत्पादन 850 से 900 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक निकल रहा है।
गन्ना जिले के किसानों की प्रमुख फसल है। किसानों का परिवार ही नहीं जिले का बाजार भी गन्ने की पैदावार पर निर्भर करता है। जिले में करीब सवा दो लाख हेक्टेयर में अकेले गन्ने की ही फसल बोई जाती है। किसान अब गन्ने में सहफसली खेती भी अपना रहे हैं। ट्रैंच विधि से बोऐ जाने वाले गन्ने में बाकी फसलें भी लहरा रही हैं। बारिश भी गन्ने की फसल पर बहुत असर डालती है। साल 2018 में औसत से अधिक बारिश हुई थी। इसलिए तब गन्ने की फसल अच्छी नहीं हुई थी। इसकी वजह है कि बारिश की वजह से गन्ने के पौधे की वृद्धि रुक जाती है। साल 2018-19 के पेराई सत्र में गन्ने का उत्पादन कम निकला था। प्रति हेक्टेयर जमीन में गन्ना 805 क्विंटल प्रति बीघा तक निकला था। 2017 के मुकाबले 2018 में 300 करोड़ का गन्ना कम निकला था। लेकिन 2019 में बारिश सामान्य हुई। इससे गन्ने की फसल को भी फायदा हुआ। क्रॉप कटिंग में गन्ने का उत्पादन 850 से 900 क्विंटल प्रति बीघा तक निकल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ेगा उत्पादन
जिले में 2.21 लाख हेक्टेयर जमीन में गन्ने की खेती होती है। अगर उत्पादन 850 क्विंटल प्रति हेक्टेयर भी मानें तो पिछले साल के मुकाबले इस साल गन्ना 45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक अधिक निकल रहा है। 325 रुपये मूल्य के आधार पर इसकी कीमत 323 करोड़ बैठती है। इस साल इतनी कीमत का गन्ना अधिक निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अच्छी है पैदावार
बिजनौर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी के अनुसार पिछले साल के मुकाबले गन्ने की पैदावार अच्छी है। किसानों को फसल से फायदा होगा। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार इस बार फसल अच्छी है। किसान भी फसल को अच्छी बता रहे हैं। इस साल पिछले पेराई सत्र से ज्यादा गन्ना निकलेगा।
पिछले सालों से जुड़े आंकड़े
साल बारिश गन्ना कीमत औसत उत्पादन
2009 584.20 461 639 530.41
2010 1369.11 619 1473 555
2011 821.92 611 1248 550
2012 572.30 699 1669 576.88
2013 1125.26 765 2119 584.72
2014 897.25 663 1843 599.32
2015 935.50 794 2218 657.44
2016 962.76 746 2100 686.56
2017 984 891 2761 784.04
2018 1072 1036 3400 843.50
2019 980 972 3118 805
नोट : आंकड़े गन्ना विभाग से लिए गए हैं। गन्ना करोड़ क्विंटल क्विंटल में है। बारिश के आंकड़े मिली मीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed